भोपाल: मध्यप्रदेश की 19 जिलों की 28 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच रुझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं। वहीं 20 सीटों पर भाजपा और 7 सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि 1 सीट (मुरैना) पर बसपा आगे है। रुझानों में 12 मंत्रियों में से 10 मंत्री आगे और 2 मंत्री पीछे चल रहे हैं। बता दें कि रुझानों के मुताबिक सुमावली से एंदल सिंह कंसाना और दिमनी से गिर्राज दंडोतिया पीछे चल रहे हैं। वहीं मंत्री इमरती देवी, प्रद्युम सिंह, बिसाहूलाल आगे, ओपीएस भदौरिया, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रभुराम चौधरी, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे, बृजेंद्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़ आगे हैं।