Advertisment

शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व: MP कैबिनेट में नया फैसला, सभी जिलों में सरकारी कार्यक्रम की घोषणा!

Mohan Yadav Govt Dussehra festival: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार दशहरा पर्व को शस्त्र पूजन के साथ मनाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को

author-image
Aman jain
Mohan Yadav Govt Dussehra festival

Mohan Yadav Govt Dussehra festival

Mohan Yadav Govt Dussehra festival: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार दशहरा पर्व को शस्त्र पूजन के साथ मनाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रभार वाले जिलों में पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करें।

Advertisment

डॉ. मोहन यादव स्वयं महेश्वर, जो कि लोकमाता अहिल्या देवी की राजधानी है, यहां दशहरे पर शस्त्र पूजन करेंगे। इसके अलावा सरकार ने तय किया है कि 5 अक्टूबर को होने वाली मंत्री परिषद की बैठक दमोह जिले के संग्रामपुर में आयोजित की जाएगी।

कैबिनेट की बैठक से पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि संग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक करके प्रदेश सरकार रानी दुर्गावती के प्रति सम्मान प्रकट करेगी।

श्रीराम के मंदिर की स्थापना के बाद पहला दशहरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयदशमी के अवसर पर मध्य प्रदेश में जिला स्तरीय कार्यक्रम की घोषणा की है। इससे पहले उन्होंने सभी कलेक्टरों को संबोधित करते हुए कहा था कि इस वर्ष का दशहरा और भी विशेष होगा, क्योंकि यह पहला दशहरा है जब अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की स्थापना हो चुकी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- सरकार के पास होगी किसानों की पूरी जानकारी: फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज होगा डेटा, मिलेगा ये फायदा, 30 नवंबर रजिस्‍ट्रेशन

हालांकि, उन्होंने विजयदशमी के अवसर पर आयोजित किसी विशेष कार्यक्रम को लेकर पहले कोई निर्देश नहीं दिए थे, लेकिन मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में दशहरा पर्व को मनाने के लिए निर्देश स्‍पष्‍ट कर दिए गए हैं।

स्कूलों की छुट्टी हो सकती है कैंसिल (Mohan Yadav Govt Dussehra festival)

Advertisment

हालांकि अभी तक इस संबंध में विधिवत घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, राजनीति में रुचि रखने वाले कुछ लोगों ने शिक्षण संचालनालय भोपाल के अधिकारियों को सुझाव दिया है कि विजयदशमी (दशहरा) के दिन सभी सरकारी स्कूलों में सुबह कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

इस योजना के तहत, सांसद, विधायक, और अन्य जनप्रतिनिधि स्कूलों में जाकर राम कथा सुनाएंगे। इस प्रकार, मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ राम कथा आयोजन करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कवच 4.0 से रेल दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम: 7km दूर का भी दिखेगा सिग्नल, रेड लाइट आने पर ऑटोमेटिक स्लो हो जाएगी गाड़ी

Advertisment
मोहन यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक मध्य प्रदेश की खबर भोपाल कैबिनेट की बैठक के फैसले कैबिनेट की बैठक MP news MP Cabinet Meeting Mohan Yadav Cabinet Meeting Under CM Mohan Yadav Cabinet Meeting Decision cabinet meeting bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें