Advertisment

MP Weather Update: एमपी में फेंगल तूफान से राहत, रात का तापमान बढ़ा, दिन में लुढ़का, जानिए 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: बुधवार को भोपाल के रात का न्यूनतम तापमान में उछाल देखा गया। शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather Update: एमपी में फेंगल तूफान से राहत, रात का तापमान बढ़ा, दिन में लुढ़का, जानिए 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: बर्फीली हवा का असर अब मध्यप्रदेश में नजर आ रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में दिन में ठंड बढ़ गई है। यहां दिन के तापमान में तीन डिग्री की कमी हुई है।

Advertisment

वहीं, फेंगल तूफान के कारण रात का तापमान बढ़ गया है। कई शहरों में पारा 17 डिग्री से ज्यादा है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा रहेगा। फिर रात्रि के तापमान में गिरावट होगी।

मौसम वैज्ञानिक रैकवार ने कहा

मौसम वैज्ञानिक प्रेमेंद्र कुमार रैकवार ने कहा कि फेंगल तूफान कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इस कारण रात के तापमान में इजाफा हुआ है।

रैकवार ने कहा, 'अगले 48 घंटे मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।'

उत्तरी हवा की रफ्तार बढ़ी

राज्य में उत्तरी हवाओं की रफ्तार भी बढ़ी है। आठ से 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 268 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हवा की ऊंचाई कम होते ही ठंड और बढ़ेगी।

Advertisment

रात के तापमान में वृद्धि

बुधवार को भोपाल के रात का न्यूनतम तापमान में उछाल देखा गया। शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नौगावं में 11 डिग्री और नर्मदापुरम में 19.2 डिग्री दर्ज हुआ।

शिवपुरी में 9.1 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.7 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री, कल्याणपुर व नौगांव में 11 डिग्री और आंवरी में 11.1 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, इंदौर में 27.2 डिग्री, उज्जैन में 27.5 डिग्री, ग्वालियर में 29.2 डिग्री और जबलपुर में 29.7 डिग्री दर्ज हुआ।

Advertisment

भोपाल में 3.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान

राजधानी में दिन-रात ठंड और वर्षा का ट्रेंड रहा है। पिछले पांच साल से भोपाल में दिसंबर महीने में बारिश हो रही है। इस साल भी शहर के भीगने के आसार है। 11 दिसंबर 1966 की रात में तापमान 3.1 डिग्री दर्ज हुआ था। 2021 में पारा 3.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

साल

महीने में बारिश

दिन का तापमान

रात का तापमान

20190.8528.9, 1 दिसंबर5.3, 28 दिसंबर
20200.5032.6, 7 दिसंबर6.8, 20 दिसंबर
20210.2528.1, 15-24 दिसंबर3.4, 20 दिसंबर
20220.4030.5, 23 दिसंबर8.6, 8 दिसंबर
20230.4029.8, 23 दिसंबर8.8, 3 दिसंबर

इंदौर में 9 डिग्री से नीचे रहा रात का पारा

इंदौर में दिसंबर में रात का पारा 5-8 डिग्री के बीच रहता है। पिछले साल तापमान 10.1 डिग्री तक दर्ज हुआ था। 31 दिसंबर 2015 को दिन 33 डिग्री दर्ज किया गया। 27 दिसंबर 1936 में रात का तापमान 1.1 डिग्री दर्ज हुआ था। सर्वाधिक 2.1 इंच राशि 17 दिसंबर 2009 में हुई थी।

Advertisment

साल

महीने में बारिश

दिन का तापमान

रात का तापमान

20190029.4, 1 दिसंबर6.6, 28 दिसंबर
20200.4531.6, 6 दिसंबर8.0, 29 दिसंबर
20210.8028.3, 6 दिसंबर6.5, 29 दिसंबर
20230.2029.8, 23 दिसंबर10.1, 8 दिसंबर
20240.1029.2, 24 दिसंबर11.6, 20 दिसंब
mausam samachar weather update mp weather update मौसम विभाग Weather of MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें