Advertisment

World Heritage Cities: यूनेस्को ने मध्य प्रदेश के इन दो शहरों को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में किया शामिल

author-image
Sonu Singh
World Heritage Cities: यूनेस्को ने मध्य प्रदेश के इन दो शहरों को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में किया शामिल

Image Source: Instagram@Mptourism

UNESCO World Heritage Cities: यूनेस्को (UNESCO) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दो शहरों को अपनी वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की लिस्ट में शामिल किया है। ये शहर- ग्वालियर और ओरछा (Gwalior and Orchha) हैं। अब यूनेस्को इन दोनों शहरों के ऐतिहासिक स्थलों को बेहतर बनाने के लिए पर्यटन विभाग के साथ काम करेगा। इससे प्रदेश में पर्यटन (MP Tourism) को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, यूनेस्को की टीम 2021 में ग्वालियर और ओरछा का दौरा करेगी। इस दौरान टीम दोनों शहरों के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेगी और उनके विकास के लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर मास्टर प्लान भी बनाएगी।

Mundeshwari Devi Temple: यहां बिना रक्त बहाए दी जाती है ‘बलि’, परंपरा के जरिए देते हैं ये सीख

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक ग्वालियर 9वीं शताब्दी में स्थापित ग्वालियर गुर्जर प्रतिहार राजवंश, तोमर, बघेल कछवाहों और सिंधिया शासन की राजधानी रहा है। इन राजवंशों द्वारा निर्मित किले, महल और इमारतें आज भी मौजूद हैं।

Advertisment

ओरछा अपने किले के लिए पहचाना जाता है। इस किले का निर्माण 1501 में राजा रुद्र प्रताप सिंह ने करवाया था। किले के अंदर एक मंदिर भी है। यह दुनिया का इकलौता मंदिर है, जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है।

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल होने से ये फायदा होगा कि, किले, महलों जैसे ऐतिहासिक स्थलों में पुनर्निर्माण का काम होगा। इन ऐतिहासिक स्थलों तक जाने वाले रास्तों को चौड़ा किया जाएगा। ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। जिससे ग्वालियर और ओरछा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें