Advertisment

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, 2.50 लाख से ज्यादा होंगे रिटायर

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, 2.50 लाख से ज्यादा होंगे रिटायर

author-image
News Bansal
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, 2.50 लाख से ज्यादा होंगे रिटायर

भोपाल: मध्य प्रदेश के 2.50 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को जल्द रिटायर किया जा सकता है। मध्य प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख कर्मचारियों समेत जिला और जनपद शिक्षा केंद्रों में संविदा पर पदस्थ 4,200 अधिकारियों की सेवानिवृत्ति को लेकर बड़ा फैसला किया है। कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र सरकार ने घटा दी है।

Advertisment

मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के रिटायर होने की उम्र 65 साल से घटा कर 62 साल कर दी गई है। राज्य सरकार के इस निर्णय से विभिन्न विभागों में पदस्थ 2.50 लाख संविदाकर्मी प्रभावित होंगे। इसके साथ ही राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला और जनपद शिक्षा केंद्रों में संविदा पर पदस्थ 4,200 अधिकारियों व कर्मचारियों को भी इसे लेकर दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

संविदा कर्मचारी नियुक्ति नियम 2011 के तहत 65 साल रखी गई थी रिटायरमेंट की उम्र

मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति संविदा कर्मचारी नियुक्ति नियम 2011 के तहत की गई थी, जिसमें रिटायरमेंट की उम्र 65 साल रखी गई थी। लेकिन राज्य सरकार ने संविदा पर नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियु्क्ति देने के नियम विधानसभा चुनाव 2018 से पहले बनाए थे। जिसके मुताबिक संविदा कर्चारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 साल रखने की बात की गई थी।

Advertisment
mp government employees government employees a big shock government employees big shock to government employees Bansal News Latest Bansal News Hindi bansal news bhopal Bansal News 2.50 लाख 2.50 lakh will retire
Advertisment
चैनल से जुड़ें