Advertisment

MP 2nd Vande Bharat Train : मध्य प्रदेश को मिल सकती है दूसरी वंदे भारत, कहां से कहां तक चलेगी?

जबलपुर। MP 2nd Vande Bharat Train : मध्य प्रदेश के लिए भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद अब दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी जल्दी ही मिल सकती है। माना जा रहा है कि मई माह से इस ट्रेन को संचालित भी किया जा सकता है। वंदे भारत का यह रैक मिल जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर एमपी में वंदे भारत ट्रेन के लिए हरी झंडी दिखाने आ सकते हैं।

author-image
Bansal News
MP 2nd Vande Bharat Train : मध्य प्रदेश को मिल सकती है दूसरी वंदे भारत, कहां से कहां तक चलेगी?

जबलपुर। MP 2nd Vande Bharat Train : मध्य प्रदेश के लिए भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद अब दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी जल्दी ही मिल सकती है। माना जा रहा है कि मई माह से इस ट्रेन को संचालित भी किया जा सकता है। वंदे भारत का यह रैक मिल जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर एमपी में वंदे भारत ट्रेन के लिए हरी झंडी दिखाने आ सकते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Bijapur Sukma Naxal News : नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई; ड्रोन-हेलीकॉप्टर से बमबारी, प्रेस नोट जारी

जानिए कहां से कहां तक चलेगी

यदि सब कुछ ठीक रहा तो मध्य प्रदेश के लिए मिलने वाली यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर से इंदौर के बीच संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के लिए चलाए जाने की तैयारी जबलपुर रेल मंडल द्वारा जनवरी 2023 से ही की जा रही है। एक बार फिर जबलपुर-इंदौर वंदेभारत ट्रेन की तैयारियां जबलपुर में तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें-Jabalpur Woman Demonstration Arrest News : महिला को मारा, बाल खींचे, गिरफ्तार किया, यह थी वजह

Advertisment

जानकारी के मुताबिक जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक शील मध्य प्रदेश की दूसरी इंदौर-जबलपुर वंदेभारत ट्रेन को शुरु किए जाने की तैयारियों का जायजा खुद ले रहे हैं। रेलवे के आला अधिकारियों के साथ जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने जायजा लिया। वंदेभारत ट्रेन जबलपुर में प्लेटफार्म नंबर 6 से चलाई जाएगी।

देश को मिलीं तीन वंदे भारत ट्रेनें

बता दें कि अप्रैल महीने में देश के लिए तीन वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली है, जिनमें से एक ट्रेन मध्य प्रदेश के जबलपुर से इंदौर और इंदौर से जबलपुर के बीच संचालित की जा सकती है। इस ट्रेन के स्टापेज भोपाल के रानी कमलापती रेलवे स्टेशन पर भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- MP General Holiday News : महाराणा प्रताप जयंती पर मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित

Advertisment

वहीं देश को मिलने वाल दो अन्य वंदे भारत ट्रेनें अजमेर से नईदिल्ली और चेन्नई-कोयम्बटूर व सिकंदराबाद से त्रिरूपति के बीच चलने वाली है। अगर सब कुछ योजना अनुसार चलता है तो अप्रैल से मई तक इन ट्रेनों का संचालन भी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- MP mayor president and councilors salary hike : महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों का पारिश्रमिक और भत्ता बढ़ा, आदेश जारी

माना जा रहा है कि पीएमओ की सहमति पर इन तीन ट्रेनों में से एक को गुवाहाटी से पटना के बीच भी चला सकता है। इसके साथ ही दूसरी ट्रेन के लिए लखनऊ से दिल्ली व तीसरी ट्रेन के लिए जबलपुर से इंदौर के बीच संचालित किया जा सकता है, जिसके लिए तैयारियां जारी हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Morena Police News : सीएम ने मुरैना एसपी आशुतोष बागरी को हटाया, आदेश जारी

Vande Bharat Train Madhya Pradesh 2nd Vande Bharat Train Madhya Pradesh got second Vande Bharat MP 2nd Vande Bharat Train Vande Bharat from where to where will operate
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें