Advertisment

मध्यप्रदेश निकाय चुनाव: कांग्रेस देगी इन लोगों को टिकट!, ऐसे चुने जाएंगे प्रत्याशी

मध्यप्रदेश निकाय चुनाव: कांग्रेस देगी इन लोगों को टिकट!, ऐसे चुने जाएंगे प्रत्याशी Madhya Pradesh elections Congress will give tickets to these people candidates will be selected like this vkj

author-image
deepak
मध्यप्रदेश निकाय चुनाव: कांग्रेस देगी इन लोगों को टिकट!, ऐसे चुने जाएंगे प्रत्याशी

MP Urban Body Elections 2022 : मध्यप्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों (MP Urban Body Elections 2022) को लेकर कांग्रेस पार्टी एक्टिव मोड़ पर आ गई है। कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि निकाया चुनाव (MP Urban Body Elections 2022) के प्रत्याशी स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी करने के बाद ही तय किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह चुनाव में जुट जाए, यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव (MP Urban Body Elections 2022) बेरोजगारी, महंगाई और ओबीसी आरक्षण के मुद्दों पर लड़ेगी। इसके अलावा सांप्रदायिक तनाव और मॉब लिचिंग की घटनाओं को भी मुद्दों में शामिल किया जाएगा।

Advertisment

वही नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तंखा ने कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने की नसीहत दी है। बता दें की बीते दिनों पहले कमलनाथ ने आदिवासियों पर हुए अत्याचार को लेकर कांग्रेस के आदिवासी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में नेमावर, मंडला और सिवनी की घटनाओं पर चर्चा की गई थी। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार की घेराबंदी करने के मूड में है। बैठक में यह तय किया गया है कि 23 मई को कमलनाथ सिवनी जाएंगे और मृतक आदिवासी परिवार से मुलाकात करेंगे। बता दें, कि सिवनी में गौकशी के शक में दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें