Advertisment

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी, की बड़ी नियुक्तियां

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी, की बड़ी नियुक्तियां Madhya Pradesh Congress released the list of new district presidents, made major appointments vkj

author-image
deepak
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी, की बड़ी नियुक्तियां

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल जारी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को तीन नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया है।

Advertisment

publive-image
एआईसीसी से जारी नियुक्ति आदेश के मुताबिक कांग्रेस ने इंदौर ग्रामीण की कमान सदाशिव यादव को सौंपी है। जबकि मंदसौर का जिलाध्यक्ष विपिन जैन को बनाया गया है। वहीं छतरपुर की जिम्मेदारी लखन पटेल को दी गई है।

बता दें कि कांग्रेस ने सभी जिलों में विधानसभा तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने प्रदेशभर में सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विशेष रणनीति के तहत चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश Mp election mp congress madhya pradesh kamal nath election 2023 congress news Congress District presidents Assembly election
Advertisment
चैनल से जुड़ें