Advertisment

मोहन कैबिनेट में अहम फैसले: दो साल से ज्यादा समय से लटकी  209 नर्सों की नियुक्ति को हरी झंडी, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास बना

Madhya Pradesh cabinet meeting: मोहन कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले,दो साल से ज्यादा समय से लटकी  209 नर्सों की नियुक्ति को हरी झंडी

author-image
BP Shrivastava
MP Cabinet Meeting Update

Madhya Pradesh Cabinet Meeting Update:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार, 20 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (cm mohan yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दो साल से ज्यादा समय से लटकी 209 नर्सों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है। इसके अलावा कई अहम फैसले लिए गए। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम राजेद्र शुक्ल प्रेस ब्रिफिंग में दी।

Advertisment

[caption id="attachment_701569" align="alignnone" width="885"]publive-image सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार, 20 नवंबर को भोपाल में आयोजित कैबिनेट की बैठक।[/caption]

बैठक में राज्य के विकास, प्रशासन और लोकहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। प्रदेश के लोगों के हित में कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आइए हम आपको इस बैठक में हुए अहम फैसलों की जानकारी देते हैं।

दो पोर्टल का लोकार्पण

  • संपदा संचालनालय ऑनलाइन आवास आवंटन- सरकारी आवासों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। कहां, कौन से शासकीय आवास रिक्त हैं। जिससे उनके आबंटन में आसानी होगी।
  • दूसरा पोर्टल- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती पोर्टल, यह देश का पहला ऐसा पोर्टल है। जिसके द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती में आसानी होगी।
Advertisment

209 नर्सों की जल्द होगी पोस्टिंग

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में दो साल पहले 209 नर्सों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई थी, उस संबंध में कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उनकी नियुक्ति को कैबिनेट ने छूट प्रदान की है। जिससे अब उन सभी 209 नर्सों को स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति देने का रास्ता साफ हो गया है।

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की स्थापना

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की स्थापना की गई। कैबिनेट में आज इसके लिए बनी विशेषज्ञ समिति का भी गठन किया गया। इस समिति मे 28 सदस्य होंगे। जिसमें से 23 शासकीय और 5 अशासकीय बनाए गए हैं। इन्हें तीन साल के लिए नामांकित किया गया है। कैबिनेट के सदस्य भी इस समिति में पदेन मेम्बर होंगे।

राम वन गमन पथ की तरह बनेगा श्रीकृष्ण पाथेय

राम वन गमन पथ की तर्ज पर मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास बनाया गया है। इसके तहत प्रदेश के उन स्थानों का चिन्हित किया जाएगा, जहां से होकर भगवान श्रीकृष्ण गुजरे थे अर्थात जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के पद पड़े थे। इसके बाद उन स्थानों को विकसित किया जाएगा। उन स्थानों को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकास होगा। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने यह भी बताया कि न्यास बनने से सांस्कृतिक धरोहरों की पुर्नस्थापना कैबिनेट का निर्णय अहम भूमिका निभाएगा।
यहां बता दें, मध्यप्रदेश में मोहन सरकार 1450 किमी लम्बा 'राम वन गमन पथ' का निर्माण पहले से कर रही है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा: CBSE ने किया 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेंगे एग्जाम

कैबिनेट में ये निर्णय भी हुए

  • मुहासा- बाबई इंडस्ट्रियल क्षेत्र में 441 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को आबंटित की गई।
  • गुजरात की बेस्ट प्रैक्टिस को मध्यप्रदेश अपनाएगा।

ये भी पढ़ें: MP में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती: ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च, 17 हजार 871 पद भरे जाएंगे

Advertisment
Madhya Pradesh Cabinet Meeting 20 november 2024 cabinet meeting cm mohan yadav MP cabinet meeting decision
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें