Advertisment

MP Budget Session Day 7th: एमपी विधानसभा बजट सत्र का 7वां दिन, सरकार को जगाने कुंभकरण के वेश में पहुंचे कांग्रेस विधायक

MP Budget Session Day 7th Live: मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र का गुरुवार (20 मार्च) को 7वां दिन है। महिदपुर से विधायक दिनेश जैन बोस कुंभकरण के वेश में विधानसभा पहुंचे।

author-image
Kushagra valuskar
MP Budget Session Day 7th: एमपी विधानसभा बजट सत्र का 7वां दिन, सरकार को जगाने कुंभकरण के वेश में पहुंचे कांग्रेस विधायक

विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन।

MP Budget Session Day 7th: मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र का गुरुवार (20 मार्च) को 7वां दिन है। महिदपुर से विधायक दिनेश जैन बोस कुंभकरण के वेश में विधानसभा पहुंचे। उन्होंने रोड पर लेटकर राज्य सरकार पर किसानों के मुद्दे, बेरोजगारी और परिवहन घोटाले पर मौन धारण करने का आरोप लगाया।

Advertisment

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विपक्षी विधायकों ने पुंगी बजाकर उन्हें उठाने का प्रयास किया। इस प्रदर्शन पर भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस फोटोज खिंचाने के लिए प्रदर्शन कर रही है। जनता की समस्याओं के मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए। इसके लिए हम तैयार हैं।

नरेंद्र सिंह कुशवाह ने उठाया नयागांव में कॉलेज खोलने का मुद्दा

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री द्वारा भिंड के नयागांव में कॉलेज खोलने की घोषणा का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जनता को इसका लाभ मिलना चाहिए, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।

इस पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने जवाब दिया, 'नया महाविद्यालय खोलने की कार्यवाही प्रक्रिया में है। स्थल चयन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हालांकि, यह कब तक पूरा हो जाएगा, इसकी समय सीमा बताना संभव नहीं है।'

Advertisment

विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों पर लगाया प्रश्न बदलने का आरोप

विधायक मधु भगत सिंह ने विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों पर अपना प्रश्न बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने 2017 से 2021 तक प्रदेश में सड़क उन्नयन को दी गई मंजूरी की जानकारी मांगी थी। लेकिन इसके बदले सिर्फ परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जानकारी दे दी गई। यह गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विधानसभा सचिवालय को निर्देशित किया जा रहा है कि अधिकारी विधायक से मिलकर वस्तु स्थिति स्पष्ट करें। इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विधानसभा में जनता की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए हर समय तैयार हैं। सरकार खुले मन से जनता की समस्याओं पर विचार और चर्चा करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस सिर्फ फोटो खिंचवाने और प्रदर्शन करने में लगी है। उन्हें तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए।

Advertisment

सारंग ने आगे कहा, 'कांग्रेस द्वारा हिंदू त्योहार मनाना खुशी की बात है, लेकिन यह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा लगता है। पहले उन्होंने न होली मनाई और न ही दीपावली, लेकिन अब गुटबाजी के कारण हर त्योहार मना रहे हैं।'

कुंभकरण बनकर लगाया सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप

महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस ने कुंभकरण के गेटअप में विधानसभा पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर लेटकर सरकार पर परिवहन घोटाले और बेरोजगारी के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस के अन्य विधायकों ने पुंगी बजाकर उन्हें उठाने की कोशिश की

यह भी पढ़ें-

MP OBC Reservation Case: सरकारी भर्तियों में खाली रखे जाएं OBC के 13% पद, हाईकोर्ट ने 2019 से भर्तियों का ब्योरा मांगा

Advertisment

इंदौर नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई: धार कोठी क्षेत्र में पेंट हाउस और कॉमर्शियल निर्माण को ध्वस्त किया

MP news mp buget session mp buget session live mp buget session day 7th
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें