/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-13-3.jpg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूफी गायक मदन सिंह चौहान Madan Singh Chouhan को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर सोमवार को बधाई दी। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक एवं संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया।
चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने चौहान को बधाई देते हुए कहा है कि 'चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।'
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सूफी गायक और संगीतकार श्री मदन सिंह चौहान जी को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री मदन सिंह चौहान जी ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया।
उनकी इस उपलब्धि से हम सब गौरवान्वित हैं। pic.twitter.com/IcTawI02yn— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 8, 2021
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें