Advertisment

Bhopal News: पढ़ाने के बजाए साड़ी खरीद रही थी मैडम, अचानक आ गए कलेक्टर जानिए फिर क्या हुआ

कलेक्टर आशीष सिंह ने आज सुबह स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही पर 2 कर्मचारियों की निलंबित करने के निर्देश जारी किए।

author-image
Bansal news
Bhopal News: पढ़ाने के बजाए साड़ी खरीद रही थी मैडम, अचानक आ गए कलेक्टर जानिए फिर क्या हुआ

भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह ने आज सुबह स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नौकरी में लापरवाही बरतने पर 2 कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए।

Advertisment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त

इसके साथ ही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त करने और तीन प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही 1 दिन का वेतन काटने के और असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि  रोकने के निर्देश भी दिए हैं ।

स्कूलों में बच्चों की संख्या थी कम

कलेक्टर आशीष सिंह ने स्कूलों का निरीक्षण के दौरान स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम थी और स्कूल परिसर में अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं थी।

कारण बताओ नोटिस जारी

सूरज नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में शिक्षा के अतिरिक्त अन्य कार्य किए जा रहे थे। इस पर संबंधित प्राचार्य वन्दना उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी कर असंचायी प्रभाव से वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए । इसके साथ ही संस्था में पदस्थ वर्षा का एक दिन का वेतन काटना का आदेश दिया।

Advertisment

आंगनवाड़ी में बच्चों का रिकार्ड नहीं

आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1074 में कलेक्टर के निराक्षण करने पर 80 बच्चे पंजीकृत पाए गए।  लेकिन वर्तमान में केवल 13 बच्चे ही आंगनवाड़ी उपस्थित थे इन बच्चों का भी रिकार्ड नही रखा जा रहा था। जब कलेक्टर ने  इसका जवाब मांगा तो आगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा जाटव ने गोलमोल जबाव दिया । जिसपर कलेक्टर ने सेवा समाप्ति करने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी को दिए।

स्कूल से शिक्षक गायब मिले

कोटरा सुल्तानाबाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर देखा कि 2 शिक्षक अवकाश पर हैं और 3 शिक्षक किसी अन्य कार्य में गए हुए हैं । प्राचार्य रंजना सक्सेना भी बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर 1 दिन का वेतन काटने और  असंचायी प्रभाव से वेतनवृद्धि रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

स्टाफ पंजी का में गणक राजेश शुक्ला भी बिना सूचना के अनुपस्थित थे। इनका भी एक दिन का वेतन काटने और असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने के के निर्देश दिए हैं।

Advertisment

दो कर्मचारियों को किया सस्पेंड

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीबड़ के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पाया गया कि शिक्षक हेमंत श्रीवास्तव 1 जुलाई से अनुपस्थित हैं। साथ  ही वह स्कूल के शैक्षणिक कार्य में मदद नहीं करते है इसके इआवा एक भ्रुत्य विजय सिंह परिहार संस्था में कोई काम में सहयोग नहीं करते है। इस बात को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए हैं।

चपरासी के अशोभनीय वातावरण पर हुई कार्रवार्ई

एक अन्य चपरासी सच मोहन वर्मा द्वार भी विद्यालय में अशोभनीय वातावरण और असहयोग करते है। इनका भी 1 दिन का वेतन काटने के साथ ही  असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने के रोकने के लिए भी कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया है।

विद्यालय की प्राचार्य शशि सिंह के द्वारा प्रभावी नियंत्रण नहीं किए जाने के कारण इनको भी असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया ।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Gurpatwant Singh Pannu: गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क हादसे का हुआ शिकार, राजद्रोह का मामला था दर्ज

6 July Ka Panchang: क्या आज कर पाएंगे ये काम? आज का पंचांग में जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Jagdish Temple Udaipur: राजस्थान के 400 साल पुराने मंदिर में ड्रेस कोड लागु, इस कपड़े में नहीं मिलेगी एंट्री

Healthy Skin Tips: चेहरे से दाग हटाना है तो, अपनाएं ये देसी नुस्खे

Bageshwar Dham: महामंडलेश्वर की धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत, जानिए क्या मिली नसीहत

bhopal news MP news मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ Collector Ashish Singh surprise inspection of schools कलेक्टर आशीष सिंह स्कूलों का औचक निरीक्षण
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें