Advertisment

Maa Saraswati Plant : बसंत पंचमी पर घर में जरूर लगाएं ये पौधा, चमकने लगेगी किस्मत

Maa Saraswati Plant : बसंत पंचमी पर घर में जरूर लगाएं ये पौधा, चमकने लगेगी किस्मत maa-saraswati-plant-plant-this-plant-at-home-on-basant-panchami-luck-will-start-shining-basant-panchami-2023-date-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Maa Saraswati Plant : बसंत पंचमी पर घर में जरूर लगाएं ये पौधा, चमकने लगेगी किस्मत

नई दिल्ली। Basant Panchami 2023 Date:बसंत पंचमी यानि विद्या, संगीत और कला religion की देवी का खास त्योहार maa sarasswati plant बसंत पंचमी इस साल वर्ष 2023 में 26 जनवरी को आ रहा है। ये पर्व मां सरस्वती के​ लिए खास माना जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से आप मां सरस्वती की कृपा बनी रह सकती है। इस दिन मां सरस्वती का अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि इस दिन एक खास उपाय करने से आपकी जिंदगी बदल सकती है। वो उपाय है एक पौधे से जुड़ा। जी हां दरअसल इस दिन एक पौधा घर के अंदर लगाया जाए तो आपके जीवन में कई बड़े बदलाव आ सकते हैं। ये पौधा आपके जीवन के सभी नकारात्मक शक्तियों का दूर करे सकारात्मक ऊर्जा को भर देगा।

Advertisment

माघ माह की पंचमी है बसंत पंचमी —
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ही ये बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। वास्तु शास्त्र में बसंत पंचमी के दिन विद्या का पौधा लगाना शुभ बताया गया है। विद्या के पौधे को मोरपंखी के नाम से भी जाना जाता है। इसे घर में सही दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

किस्मत बदल सकता है विद्या का पौधा —
किसी भी व्यक्ति के जीवन में सफलता उसकी मेहनत, लगन और उसके हुनर यानि विद्या से मिलती है। ऐसे में विद्या की देवी के प्रतीक के रूप में मोरपंखी पौधा खास माना गया है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें लगाने से आप पर मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है। इसलिए इस मोरपंखी पौधे को खास माना गया है। आपने अक्सर देखा होगा कि पहले के समय में लोग किताबों में रखने से मां सरस्वती के प्रतीक के रूप में मोरपंख रखा करते थे। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है, दिमाग तेज होता है और निर्णय लेने की क्षमता में विकास होता है।

क्या है मोरपंख रखने की सही दिशा —
वास्तु शास्त्रितों की मानें तो मोर पंख को लगाने की सही दिशा उत्तर है। अगर इस दिशा में ये पौधा लगाया जाए तो इससे आपकी किस्मत चमक सकती है। ज्ञान और बुद्धि के बल पर आपके सभी कार्य संपन्न हो जाते हैं। साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति भी सुधारती है। पर इसे लगाते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि समय—समय पर इसकी कटाई छटाई भी करते रहें।

Advertisment

वास्तु टिप्स मोरपंखी प्लांट मां सरस्वती प्लांट बसंत पंचमी का पौधा बसंत पंचमी 2023 प्लांट वास्तु टिप्स vidhya ka plant vidhya ka paudha vastu tips for plant Vastu tips right direction for vidhya plant plant vastu tips morpankhi plant morpankhi paudha maa-saraswati-plant keep this plant on basant panchami direction for morpankhi plant basant panchami plant Basant Panchami 2023 :
Advertisment
चैनल से जुड़ें