Advertisment

M Rama Jois Passes Away: मोदी ने एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया

M Rama Jois Passes Away: मोदी ने एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया

author-image
Bansal News
M Rama Jois Passes Away: मोदी ने एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया

image source- @PBNS_India

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन (M Rama Jois Passes Away) पर शोक जताया और कहा कि वह उच्च कोटि के बुद्धिजीवी और कानूनविद थे जिन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

Advertisment

राज्यसभा के पूर्व सदस्य 88 वर्षीय जोइस उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। मंगलवार को उनका बेंगलुरू में निधन हो गया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एम रामा जोइस उच्च कोटि के बुद्धिजीवी और कानूनविद थे। उनकी बुद्धिमत्ता और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए हमेशा उनकी सराहना की गई। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और चाहने वालों के साथ हैं।’’

https://twitter.com/narendramodi/status/1361566156054757379

जोइस का जन्म 27 जुलाई 1932 को शिमोगा में हुआ था। जोइस ने बीए किया था और कानून की डिग्री ली थी। वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे।

Advertisment
pm narendra modi india news India Hindi News Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें