Advertisment

Chandra Grahan 2024 Super Moon: सुबह चंद्रग्रहण और शाम को सुपरमून, जानें 18 सितंबर को कितनी देर तक चांद पर रहेगा साया

Chandra Grahan 2024 Super Moon: 18 सितंबर को सुबह चंद्रग्रहण और शाम को सुपरमून होगा। जानें कितनी देर तक चांद पर साया रहेगा।

author-image
Rahul Garhwal
Lunar eclipse will be visible in the morning and supermoon in the evening on September 18 Chandra Grahan 2024 Super Moon

Chandra Grahan 2024 Super Moon: 18 सितंबर को दो बड़ी खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। सुबह चंद्रग्रहण और शाम को सुपरमून देखा जाएगा। सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर पश्चिम में डूबता चांद कुछ देर तक ग्रहण के साये में रहेगा। वहीं शाम को सुपरमून होगा। चांद ज्यादा बड़ा और चमकीला नजर आएगा।

Advertisment

विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने क्या कहा ?

नेशनल अवॉर्डी विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि देश और मध्‍यप्रदेश के पश्चिमी भागों में सुबह-सुबह जब चंद्रमा पश्चिम में अस्‍त होगा तो वो कुछ मिनट के लिए ग्रहण के साये में रहेगा। चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्‍वी के आ जाने से चंद्रमा इस समय पृथ्‍वी की उपछाया वाले भाग में होगा जिससे उसकी चमक में मामूली कमी आएगी।

Chandra Grahan 2024 Super Moon

[caption id="attachment_663873" align="alignnone" width="788"]Chandra Grahan 2024 Super Moon विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बच्चों को चंद्रग्रहण के बारे में बताया।[/caption]

खुली आंखों से नहीं दिखेगा ग्रहण

सारिका घारू ने बताया कि खुली आंखों से ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसे टेलीस्‍कोप से देखा जा सकेगा। मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन, देवास, इंदौर, रतलाम, धार, बड़वानी, झाबुआ, खरगोन और नीमच जिले में कुछ मिनट के लिए चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। MP के कई जिलों में सुबह सूरज उगने के कारण चंद्रग्रहण देखा नहीं जा सकेगा।

Advertisment

कब लगता है चंद्रग्रहण ?

Chandra Grahan 2024 Super Moon

Chandra Grahan 2024 Super Moon

जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच आ जाती है तो पृथ्वी की छाया धरती पर पड़ती है, इसी स्थिति को चंद्रग्रहण कहते हैं। चंद्रमा पर आंशिक ग्रहण लगेगा या पूर्ण ये पृथ्वी की छाया से तय होता है। आंशिक चंद्रग्रहण में चंद्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका होता है। पूर्ण चंद्रग्रहण में चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाता है।

शाम को दिखेगा सुपरमून

सारिका घारू ने बताया कि शाम को जब चांद निकलेगा तो ये सुपरमून होगा। पृथ्वी से चांद की दूरी कम होकर 3 लाख 57 हजार 286 किलोमीटर रह जाएगी। पृथ्वी के पास आने से चांद अपेक्षाकृत बड़ा और ज्यादा चमकीला नजर आएगा। सुपरमून पूरे देश में देखा जा सकेगा। इसे कॉर्नमून और हार्वेस्‍ट मून भी नाम दिया गया है।

क्या होता है सुपरमून ?

Chandra Grahan 2024 Super Moon

सुपरमून एक खगोलीय घटना है। इसमें चांद पृथ्वी के सबसे करीब आ जाता है। दूरी कम हो जाती है। इससे चंद्रमा सामान्य से ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। Chandra Grahan 2024 Super Moon

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में इंस्पेक्टर बनने का सपना होगा पूरा, बंपर पदों पर आई है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

MP में पश्चिमी जिलों में चंद्रग्रहण का समय

उज्जैन (6:11 बजे शुरू और 6:12 बजे खत्म) - 1 मिनट

इंदौर (6:11 बजे शुरू और 6:12 बजे खत्म) - 1 मिनट

धार (6:11 बजे शुरू और 6:14 बजे खत्म) - 3 मिनट

नीमच (6:11 बजे शुरू और 6:17 बजे खत्म) - 6 मिनट

झाबुआ (6:11 बजे शुरू और 6:17 बजे खत्म) - 6 मिनट

बड़वानी (6:11 बजे शुरू और 6:16 बजे खत्म) - 5 मिनट

रतलाम (6:11 बजे शुरू और 6:15 बजे खत्म) - 4 मिनट

खरगोन (6:11 बजे शुरू और 6:14 बजे खत्म) - 3 मिनट

देवास (6:11 बजे शुरू और 6:11 बजे खत्म) - 1 मिनट से कम

ये खबर भी पढ़ें: बाढ़ में डूबता नहीं, तैरने लगता है ये घर, बिहार के इंजीनियर ने गोबर की ईंट से बनाया फ्लोटिंग हाउस

सुपरमून का समय सुपरमून 2024 सुपरमून सितंबर में दिखेगा सुपरमून सितंबर में चंद्रग्रहण चंद्रग्रहण का समय चंद्रग्रहण 2024 चंद्रग्रहण Supermoon Eclipse Supermoon 2024 Date and Time Harvest Moon Full Moon September 2024 Corn Moon September 2024 Corn Moon lunar eclipse Corn Moon 2024 Chandra Grahan timing Chandra Grahan 2024 Super Moon Chandra Grahan 2024 September
Advertisment
चैनल से जुड़ें