Advertisment

Lufthansa Flight: लुफ्थांसा समूह ने बेंगलुरु से म्यूनिख की सीधी उड़ानें की शुरू, पढ़ें पूरी खबर

बेंगलुरु। लुफ्थांसा समूह ने चार नवंबर यानी शनिवार को बेंगलुरु से जर्मनी स्थित म्यूनिख के लिए सीधी उड़ानें शुरू कर दीं।

author-image
Bansal news
Lufthansa Flight: लुफ्थांसा समूह ने बेंगलुरु से म्यूनिख की सीधी उड़ानें की शुरू, पढ़ें पूरी खबर

बेंगलुरु लुफ्थांसा समूह ने चार नवंबर यानी शनिवार को बेंगलुरु से जर्मनी स्थित म्यूनिख के लिए सीधी उड़ानें शुरू कर दीं। कोविड महामारी के बाद लुफ्थांसा ग्रुप नेटवर्क पर बेंगलुरु को पहले गंतव्य के रूप में चुना गया था। समूह ने एक बयान में कहा, “दिल्ली और मुंबई के साथ बेंगलुरु तीसरा भारतीय शहर है जहां यात्रियों के लिए लुफ्थांसा ने म्यूनिख से सीधा संपर्क जोड़ा है।”समूह ने कहा कि यह जनवरी, 2024 तक भारत और यूरोप के बीच 64 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करेगा।

Advertisment

कंपनी ने कहा, “यह बेंगलुरु-म्यूनिख सेवा भारतीय बाजार के लिए लुफ्थांसा की मजबूत प्रतिबद्धता दिखाती है क्योंकि भारत में लुफ्थांसा समूह की क्षमता अब कोविड महामारी से पहले के स्तर से अधिक है।”

लुफ्थांसा Lufthansa Group starts direct flights Lufthansa flights Lufthansa Airlines Lufthansa Bengaluru to Munich Lufthans flights
Advertisment
चैनल से जुड़ें