Advertisment

Lucky Tongue: ऐसी जीभ वाले होते हैं लकी, मिलता है ऊंचा पद, क्या आप भी हैं शामिल

Lucky Tongue: कौन सी जीभ वाले लकी होते हैं, जीभ का कौन सा रंग होने पर ऊंचा पद मिलता है। आप भी फटाफट चेक करें कि आपकी जीभ का रंग कैसा है।

author-image
Preeti Dwivedi
Lucky Tongue: ऐसी जीभ वाले होते हैं लकी, मिलता है ऊंचा पद, क्या आप भी हैं शामिल

नई दिल्ली। Lucky Tongue: लोगों के भूत और भविष्य पता करने के ​कई तरीके होते हैं ऐसे में एक और सबसे प्रचलित तरीका है वो है सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra)। जी हां सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ, पैर की अंगुलियों के अलावा उसकी जीभ का रंग (Jeebh ka Rang) से भी भविष्य का पता लगाया जा सकता है। अगर आप भी अपने आने वाले कल को लेकर चिंतित हैं तो चलिए आज जानने की कोशिश करते हैं कि कौन सी जीभ वाले लकी (Lucky Toungue)होते हैं, जीभ का कौन सा रंग होने पर ऊंचा पद मिलता है। आप भी फटाफट चेक करें कि आपकी जीभ का रंग कैसा है।

Advertisment

लाल जीभ (Red Tongue)

लकी टंक की बात करें तो यदि किसी व्यक्ति की जीभ का रंग लाल होता है तो वह शुभ मानी जाती है। यानि जिन लोगों की जीभ लालिमा लिए हो, ऐसे लोग हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। इतना ही नहीं ऐसी जीभ वाले जीवन में ऊंचे पदों पर पहुंचते हैं। लाल जीभ वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। ऐसी जीभ वाले लोगों के जीवन में कामयाबी कदम चूमती है।

हल्की काली जीभ (Black Tongue)

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की जीभ काली या गहरे रंग की होती है, उन्हें करियर के क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। काली जीभ वालों के करियर में अनिश्चितता बनी रहती है। ऐसे लोगों के जीवन में कुछ स्थाई नहीं होता। इन्हें भलें ही नौकरी मिल जाए लेकिन अपने कार्यक्षेत्र में अपने मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

मोटी जीभ (Thik Tongue)

मोटी जीभ वाले लोग मुंह फट्ट होते हैं। भले ही ऐसे लोग दिल के साफ हों लेकिन इनकी वाणी से लोगों को बुरा लगता है। ये लोग दूसरों का दिल दुखाते हैं। इसलिए इन्हें वाणी पर संयम रखना जरूरी होता है। इसलिए इन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए। इन लोगों की बोलने की शैली बड़ा विवाद भी पैदा कर सकती है।

Advertisment

पीली जीभ (Yellow Tongue)

जिन लोगों की जीभ का रंग पीला होता है। वे अक्सर अस्वस्थ्य होते हैं। ऐसे लोग मानसिक रूप से थोड़े कमजोर होते हैं। इसलिए जरूरी है कि पीली जीभ वालों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

जीभ पर तिल (Mole on Tongue)

समुद्र शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की जीभ पर तिल होता है, ऐसे लोग अच्छे वक्ता तो होते ही हैं साथ ही ये राजनीति के क्षेत्र में सफल होते हैं। साथ ही ये लोग लापरवाह भी होते हैं।

जीभ का अलग-अलग रंग (Tongue Different Colour)

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी जीभ का रंग अलग-अलग होता है। इन लोगों के साथ हमेशा ये डर होता है कि ये बुरी संगत में पड़ सकते हैं। ये नियमों को नहीं मानते हैं। साथ ही नियम तोड़ने में भी आगे होते हैं। ये लोग कई लोगों की परेशानी का कारण भी बनते हैं।

Advertisment

Lucky Tongue , Tongue Colour Palmistry, future by tongue colour and shape, jeebh ka rang, samudrik shastra ,astrology, jyotish, bansal news, Jeebh ka Rang

Bansal News Astrology jyotish Samudrik Shastra future by tongue colour and shape jeebh ka rang Lucky Tongue Tongue Colour Palmistry
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें