Advertisment

Ratna Shastra: राशि के अनुसार धन प्राप्ति के लिए कौन सा रत्न होगा शुभ, क्या कहता है रत्न शास्त्र

रत्न शास्त्र (Ratna Shastra) में धन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जिसके अनुसार कुछ रत्नों (Gemology) को धारण करके आप भी मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की कृपा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं धन के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए।

author-image
Preeti Dwivedi
Ratna Shastra: राशि के अनुसार धन प्राप्ति के लिए कौन सा रत्न होगा शुभ, क्या कहता है रत्न शास्त्र

नई दिल्ली। Ratna Shastra: धन, दौलत, शोहरत की इच्छा किसे नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी पैसों की तंगी झेल रहे हैं, तो आपको बता दें रत्न शास्त्र (Ratna Shastra) में धन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जिसके अनुसार कुछ रत्नों (Gemology) को धारण करके आप भी मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की कृपा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं धन के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए।

Advertisment

तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400)के अनुसार आपकी राशि के अनुसार कौन सा रत्न पहनने से होगा धन लाभ।

मेष राशि

मेष राशि वालों को हीरा पहनना शुभ होता है। इसे शुक्रवार के दिन अनामिका यानि रिंग फिंगर में पहनने से आप पर मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की कृपा बरसने लगेगी।

वृष राशि

वृष राशि वालों को पन्ना पहनना शुभ होता है। इन जा​तकों को बुधवार के दिन रिंग फिंगर में पन्ना पहनना चाहिए।

Advertisment

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को के लिए शुभ रत्न मोती होता है। इसे सोमवार के दिन कनिष्ठिका में पहनने से आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के लिए शुभ रत्न माणिक्य होता है। इसे अनामिका अंगुली में रविवार के दिन धारण करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रत्न पन्ना होता है। जिसे बुधवार के दिन अनामिका यानि रिंग फिंगर में पहनने से पैसों की किल्लत दूर होती है।

Advertisment

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को यदि आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो वे इसे दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन हीरा पहनने वह भी अनामिका अंगुली में।

तुला राशि

​यदि आपकी राशि तुला है तो आप मूंगा धारण कर सकते हैं। इसके लिए मंगलवार के दिन अनामिका यानि रिंग फिंगर में पहने तो फायदा होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पुखराज शुभ माना जाता है। जो आपकी कुंडली में ग्रहों को अनुकूल करके आर्थिक लाभ दिला सकता है। इसे गुरूवार के दिन तर्जनी यानि अंगूठे के बाजू वाली अंगुली में पहनना चाहिए।

Advertisment

धनु राशि

राशि चक्र की नौंवी राशि यानि धनु राशि वालों को रत्न शास्त्र में नीलम पहनने की सलाह दी जाती है। इसक लिए शनिवार का दिन शुभ होता है। साथ ही मध्यमा अंगुली में पहनने से इस रत्न के अच्छे फल प्राप्त होते हैं।

मकर राशि

राशि चक्र की 10 वीं राशि मकर के लिए नीलम शुभ रत्न होता है। इसलिए यदि आपकी राशि भी मरक है तो आप बेहिचक नीलम पहन सकते हैं। पर आपको ध्यान रखना है कि इसे धारण करने के लिए शनिवार का दिन अच्छा माना जाता है। जिसे मध्यमा में पहनना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को धनु राशि के समान पुखराज पहनना शुभ माना जाता है। यदि आपकी राशि भी कुंभ है तो आप इसके लिए गुरूवार के दिन तर्जनी में इस रत्न को पहनें।

मीन राशि

यदि आपकी राशि मीन यानि 12 वीं ​राशि है तो आप अपने ज्योतिष (Ratna Shastra) से बात करके मूंगा धारण कर सकते हैं। इसे पहनने के लिए आपके लिए शुभ दिन मंगलवार है। जिसके लिए शुभ अंगुली अनामिका है।

anil kumar 2

gemology dhan pane ke liye kon sa ratna shubh Gems for money Ratna Shastra
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें