Advertisment

UP Police Holiday Cancelled: लखनऊ पुलिस के सभी अवकाश 4 अक्टूबर तक रद्द, नवरात्र-विजयदशमी पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम

UP Police Holiday Cancelled: लखनऊ पुलिस ने शारदीय नवरात्र और विजयदशमी पर सुरक्षा व्यवस्था को चलते 4 अक्टूबर 2025 तक सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं और बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

author-image
Shaurya Verma
UP Police Holiday Cancelled: लखनऊ पुलिस के सभी अवकाश 4 अक्टूबर तक रद्द, नवरात्र-विजयदशमी पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम

हाइलाइट्स

  • लखनऊ पुलिस के सभी अवकाश 4 अक्टूबर तक रद्द
  • नवरात्र-विजयदशमी पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम
  • केवल विशेष हालात में मिलेगी छुट्टी की अनुमति
Advertisment

UP Police Holiday Cancelled:  शारदीय नवरात्र और विजयदशमी 2025 के अवसर पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा निर्णय लिया है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 4 अक्टूबर 2025 तक सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। यह आदेश संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जारी किया गया है।

up police holiday cancelled

अवकाश पर रोक, केवल विषम परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति

आदेश के अनुसार, 22 सितंबर 2025 से लेकर 4 अक्टूबर 2025 तक कोई भी पुलिसकर्मी सामान्य परिस्थितियों में अवकाश नहीं ले सकेगा। केवल विषम या विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा, जिसकी अनुमति संबंधित पुलिस उपायुक्त देंगे।

त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर सतर्कता

Sharadiya Navratri 2025 और Vijayadashami 2025 के दौरान भीड़-भाड़ और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।

Advertisment

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का आदेश

आदेश की प्रति लखनऊ कमिश्नरेट के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेजी गई है। इसमें पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष समेत सभी शाखा प्रभारी शामिल हैं।

एक नजर में

आदेश की तिथिलागू अवधिकिस पर लागूकारणविशेष प्रावधान
22 सितंबर 202522 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तकसभी पुलिसकर्मी, कमिश्नरेट लखनऊशारदीय नवरात्र और विजयदशमी पर सुरक्षाकेवल विशेष परिस्थितियों में अवकाश, डीसीपी की स्वीकृति आवश्यक

Latest Updates: UP इंटरनेशनल ट्रेड शो काजायजा लेंगे CM योगी,Ind vs Ban सुपर 4 मुकाबला,OBC आरक्षण मामले में SC में सुनवाई

Advertisment

up-national-mp-cg-top-news-24-september-2025-updates hindi news zxc

Latest Updates 24 September: 24 सितंबर, बुधवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

UP Police Holiday Cancelled: Lucknow Police Holiday Ban 2025 Lucknow Police Holiday Cancelled Navratri Vijayadashami Sharadiya Navratri Security Lucknow Vijayadashami 2025 Police Alert Law and Order Lucknow Police 2025 DCP Approval Police Leave Lucknow UP Police Holiday Cancel:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें