Advertisment

UPSC CSE Result 2023: कौन हैं UPSC Topper आदित्य श्रीवास्तव, लखनऊ से की है स्कूलिंग; पहले भी हासिल कर चुके हैं सफलता

UPSC CSE Topper 2023: सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ गया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC में टॉप किया है।

author-image
Kalpana Madhu
UPSC CSE Result 2023: कौन हैं UPSC Topper आदित्य श्रीवास्तव, लखनऊ से की है स्कूलिंग; पहले भी हासिल कर चुके हैं सफलता

UPSC CSE Topper 2023: सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ गया है। मंगलवार यानि आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा रिजल्ट (UPSC CSE Result 2023) जारी किया गया है। लखनऊ (Lucknow) के आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC में टॉप किया है।

Advertisment

कहां के हैं आदित्य श्रीवास्तव

वो लखनऊ के अलीगंज में रहते हैं। सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) के पूर्व छात्र रहे हैं।

आदित्य श्रीवास्तव अंडर ट्रेनिंग IPS पद पर अभी कार्यरत हैं।

आदित्य श्रीवास्तव के पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में AAO हैं।

आदित्य (Aditya Shrivastava) का बचपन लखनऊ (Lucknow) के मवैया इलाके में बीता है।

Advertisment

आदित्य की शुरुआती पढ़ाई CMS अलीगंज (Aliganj) में हुई।

12वीं के बाद आदित्य ने IIT कानपुर से बीटेक (B Tech) किया था।

आदित्य ने कुछ महीनों तक निजी कंपनियों (Private Companies) में भी नौकरी की है।

आदित्य ने फिर IPS और अब IAS परीक्षा उत्तीर्ण की।

इनके अलावा झांसी के अनिकेत शांडिल्य ने UPSC में 12वीं रैंक पाई है। अनिकेत के पिता आलोक शांडिल्य GIC में शिक्षक हैं।

ये हैं टॉप- 10 टॉपर

रैंक     रोल नंबर       नाम

1      2629523      आदित्य श्रीवास्तव

2      6312512      अनिमेष प्रधान

3      1013595      डोनुरू अनन्या रेड्डी

4      1903299      पी के सिद्धार्थ रामकुमार

5      6312407      रुहानी

6      0501579      सृष्टि डबास

7      3406060      अनमोल राठौड़

8      1121316      आशीष कुमार

9      6016094      नौशीन

10     2637654      ऐश्वर्यम प्रजापति

यहां देखें रिजल्ट

सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) 2023 के रिजल्ट जारी हो गए हैं और इसमें सफल घोषित किए गए सभी candidates की सूची (list) UPSC की आधिकारिक वेबसाइट (official website), upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें