Advertisment

LPG Price Rise:आम आदमी को महंगाई की मार! अगले सप्ताह बढ़ सकते हैं रसोई गैस सिलेंडर के दाम,जानिए कितनी होगी वृद्धि

LPG Price Rise:आम आदमी को महंगाई की मार! अगले सप्ताह बढ़ सकते हैं रसोई गैस सिलेंडर के दाम,जानिए कितनी होगी वृद्धिLPG Price Rise: Inflation hit the common man! The price of LPG cylinder may increase next week, know how much will increase

author-image
Bansal News
LPG Price Rise:आम आदमी को महंगाई की मार! अगले सप्ताह बढ़ सकते हैं रसोई गैस सिलेंडर के दाम,जानिए कितनी होगी वृद्धि

नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम अगले सप्ताह बढ़ सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस बीच, दो दिन के अंतराल के बाद बुधवार को वाहन ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए हैं। एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडररिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है। इस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक रसोई गैस सिलेंडर का दाम कितना बढ़ेगा, यह सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा। इससे पहले छह अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाए गए थे। जुलाई से 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम 90 रुपये बढ़ चुका है।

Advertisment

नहीं दी गई सब्सिडी
मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को खुदरा दाम लागत के अनुरूप करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा इस अंतर को पाटने के लिए अभी तक सरकार की ओर से कोई सब्सिडी भी नहीं दी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एलपीजी की बिक्री पर नुकसान 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया है। जहां सऊदी अरब में एलपीजी की दर इस महीने 60 प्रतिशत के उछाल के साथ 800 डॉलर प्रति टन हो गई है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 85.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। एलपीजी अभी नियंत्रित जिंस है। ऐसे में तकनीकी रूप से सरकार इसके खुदरा दाम का नियमन कर सकती है। लेकिन ऐसा करने पर सरकार को पेट्रोलियम कंपनियों को लागत से कम मूल्य पर बिक्री के नुकसान को पूरा करना होगा।

राजधानी में इतनी कीमत
इस समय दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है। वहीं कोलकाता में यह 926 रुपये है। देश में पात्र परिवारों को इन्हीं दरों पर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर मिलता है। एक साल में उन्हें 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली दरों पर मिलते हैं। इस बीच, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को 35 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि हुई। इससे पहले दो दिन तक वाहन ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में अब पेट्रोल 107.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में यह 113.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह दिल्ली में डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 104.75 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल पहले ही शतक लगा चुका है। वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने 28 सितंबर से पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर शुरू किया था। इससे पहले तीन सप्ताह तक इस वाहन ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। उसके बाद से 22 बार में पेट्रोल के दाम 6.75 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। वहीं 24 सितंबर से 24 बार में डीजल के दाम 8.05 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

Today MP Breaking 19 KG cylinder Today MP Breaking rise lpg price today rate lpg rasoi gas price price of lpg Pradesh Breaking Hindi PG price hike: A domestic cylinder weighing 14.2 kg will now cost in Delhi. News Today Hindi news in hindi news hindi mumbai lpg price 14.2 Kg LPG Cylinder. LPG Filled Without Subsidy MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp hindi news MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News In Hindi MP Breaking News Hindi mil price hike Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya LPG rate LPG rate in my LPG rate in my cit LPG rate LPG prices lpg price today with subsidy lpg price today lpg price rise lpg price Increase lpg price in mp today lpg price in delhi today lpg price hike in india lpg price hike lpg price lpg gas price in up today lpg gas price lpg gas cylinders rate Lpg gas cylinders price lpg gas cylinders LPG gas Cylinder Price in Madhya Pradesh" LPG gas cylinder Price lpg gas cylinder lpg gas LPG Cylinder rates lpg cylinder price hike LPG cylinder price LPG Cylinder Domestic LPG Cylinder Price" LPG cylinder LPG live MP Breaking Indian oil indane gAS PRICE Indane Gas HP Gas Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Headlines mp latest gas price lpg gas price in up today Diwali 2021 delhi lpg price cylinders price cylinder bharat gas 19 KG cylinder 14.2 Kg LPG Cylinder. LPG Filled Without Subsidy
Advertisment
चैनल से जुड़ें