Advertisment

LPG Price Hike: महीने के पहले दिन आम आदमी को झटका, 16 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

LPG Price Hike 1 October 2025: ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 16 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अब नया भाव लागू।

author-image
anjali pandey
LPG Price Hike: महीने के पहले दिन आम आदमी को झटका, 16 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

LPG Gas Cylinder Price: तेल कंपनियों ने अक्टूबर महीने की शुरुआत होते ही उपभोक्ताओं को झटका दिया है। बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 16 रुपये तक की बढ़ोतरी  कर दी गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisment

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 

शहरनई कीमत (₹/19 किग्रा सिलेंडर)
दिल्ली₹1595.50
कोलकाता₹1700.50
मुंबई₹1547.00
चेन्नई₹1754.50
  • दिल्ली में कीमत ₹15 बढ़कर अब ₹1595.50 हो गई है।

  • कोलकाता में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ₹16 की हुई है, जहां नया भाव ₹1700.50 है।

  • मुंबई में सिलेंडर ₹1547 और चेन्नई में ₹1754.50 में मिल रहा है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में राहत

तेल कंपनियों ने साफ किया है कि 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। अभी यह सिलेंडर इन दरों पर उपलब्ध है:

Advertisment
  • दिल्ली: ₹853.00

  • कोलकाता: ₹879.00

  • मुंबई: ₹852.50

  • चेन्नई: ₹868.50

यानी घरेलू उपभोक्ताओं पर इस बार कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है।

ये भी पढ़ें :  Bhopal Local Holiday Cancelled: भोपाल में दुर्गा नवमी पर नहीं है लोकल हॉली-डे, आज खुले रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतें भी बढ़ीं

एलपीजी के साथ-साथ एटीएफ (ATF) यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें भी 1 अक्टूबर 2025 से बढ़ा दी गई हैं। इस बार कीमतों में औसतन ₹3052.5 प्रति किलोलीटर का इजाफा हुआ है।

  • दिल्ली: ₹93,766.02 प्रति किलोलीटर

  • मुंबई: ₹87,714.39 प्रति किलोलीटर

  • कोलकाता: ₹96,816.58 प्रति किलोलीटर

  • चेन्नई: ₹97,302.14 प्रति किलोलीटर

Advertisment

गौरतलब है कि एटीएफ की बढ़ी कीमतें भारतीय एविएशन सेक्टर के लिए बड़ी चुनौती हैं, क्योंकि किसी एयरलाइन के कुल परिचालन खर्च का लगभग 30–40% हिस्सा ईंधन पर ही खर्च होता है।

ये भी पढ़ें : Latest Updates: भारत-EFTA व्यापार समझौता लागू होगा, MP में खुलेंगे टाइगर रिजर्व, CG में राशन दुकान संचालकों की हड़ताल

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर कीमत LPG सिलेंडर रेट LPG सिलेंडर दाम LPG Rate Update lpg price today LPG Price India LPG Price in Mumbai LPG Price in Kolkata lpg price in delhi LPG Price in Chennai LPG Gas Rate Today LPG gas cylinder Price lpg cylinder price hike Domestic LPG Price ATF Price Hike 1 अक्टूबर LPG Price
Advertisment
चैनल से जुड़ें