Advertisment

LPG Price Cut: फिर गिरे एलपीजी के दाम, 1 जून से इतनी कम हुई 19 किलो के सिलेंडर का कीमत, व्यापारियों होगा फायदा!

LPG Price Cut: LPG सिलेंडर के दाम एक बार फिर कम हुए हैं। 1 जून से आपके शहर में एलपीजी की क्या कीमत है यहां जानें।

author-image
Vishalakshi Panthi
LPG Price Cut

LPG Price Cut: देशभर में 1 जून 2025 से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में करीब ₹24 की कमी की है। यह राहत खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों जैसे व्यवसायों के लिए है, जहां रोजमर्रा के संचालन में इन सिलेंडरों का बड़ा उपयोग होता है। इससे उनका ऑपरेशनल खर्च घटेगा और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Advertisment

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

ध्यान देने योग्य बात यह है कि घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है।

लगातार तीसरे महीने कम हुई कीमतें

यह तीसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं।

  • अप्रैल 2025 में कीमत में ₹41 की कटौती की गई थी।
  • मई 2025 में यह कटौती ₹14.5 की रही।
  • अब जून 2025 में फिर ₹24 की राहत दी गई है।

प्रमुख शहरों में 1 जून से नई दरें (19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के लिए)

  • दिल्ली: ₹1,723.50
  • कोलकाता: ₹1,826.00
  • चेन्नई: ₹1,881.00
  • मुंबई: ₹1,674.50
  • बेंगलुरु: ₹1,796.50 (पहले ₹1,820.50)
  • नोएडा: ₹1,723.50
  • चंडीगढ़: ₹1,743.00
  • भुवनेश्वर: ₹1,752.00
  • जयपुर: ₹1,752.00 (पहले ₹1,776.00)
Advertisment
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

June Bank Holidays: इस महीने में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, आपके राज्य में किस दिन रहेगी छुट्टी जानें

June Bank Holidays

June Bank Holidays: जून 2025 में देशभर में कई अवसरों पर बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें सभी रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आपके राज्य में रविवार और दो शनिवार के अलावा किन तारीखों को बैंक अवकाश रहेगा। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Advertisment
" Domestic LPG Cylinder Price" LPG Cylinder news rates commercial LPG price
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें