Advertisment

CG News: रायपुर में 674 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर, कांग्रेस के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा आज

उज्ज्वला सिलेंडर पर 300 रुपये सब्सिडी मिलेगी। अब रायपुर में 674 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर में सब्सिडी मिलेगी।

author-image
Agnesh Parashar
CG News: रायपुर में 674 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर, कांग्रेस के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा आज

रायपुर। अब प्रदेश में भी उज्ज्वला सिलेंडर पर 300 रुपये सब्सिडी मिलेगी।  अब रायपुर में 674 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर में सब्सिडी मिलेगी। यहीं सिलेंडर पहले 774 रुपए में मिल रहा था। इससे अब प्रदेश के 25 लाख लोगों को फायदा होगा।

Advertisment

कांग्रेस के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर। आज कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता छत्तीसगढ़ दौरे रहेंगे। AICC सचिव सप्तगिरि उल्का आज रायपुर आएंगे। इसके साथ ही राजेश लिलोठिया भी बस्तर दौरे पर रहेंगे। बता दें कि राजेश लिलोठिया अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हैं। AICC के राष्ट्रीय संयोजक के राजू का भी आज बस्तर दौरा पर है। वह अलग-अलग जिलों के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बीजेपी की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

रायपुर। आज रायपुर में बीजेपी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अरुण साव शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे। बताया गया है कि बीजेपी का मीडिया एप आज लॉन्च किया जाएगा।

6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर को प्रियंका गांधी आएंगी। यहां पर वह कांकेर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान पंचायती राज्य और नगरीय निकाय सम्मेलन का भी आयोजन किया जाना है। प्रियंका गांधी चुनाव से पहले महिलाओं को साधेंगी की कोशिश में है।

Advertisment

BJYM की बड़ी बैठक आज

रायपुर। बीजेपी युवा मोर्चा की आज राजधानी में बैठक होने जा रही है। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह हिस्सा लेंगे। वहीं प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस भी बैठक में शामिल होंगे। बताया गया है कि डोर टू डोर कैंपेन को लेकर बैठक में रणनीति बनाई जानी है।

पद्मश्री महादेव प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण आज

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज पद्मश्री महादेव प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। नारायण प्रसाद समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया था।

कवर्धा विधानसभा भाजपा को लगा बड़ा झटका,

कवर्धा। आज कैबिनेट मंत्री कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के कार्य शैली से प्रभावित होकर कवर्धा विधानसभा प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामों के 6 दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Advertisment

बात दें कि नगर पंचायत बोड़ला के 25 भाजपा महिला एवं पुरुष कांग्रेस में शामिल। ग्राम पोंडी क्षेत्र की लगभग 51 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ थामा है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभी को तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया है।

श्रीनिवास बीबी का छत्तीसगढ़ दौरा आज

रायपुर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीबी आज प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह आज बलौदाबाजार और मुंगेली जाएंगे। श्रीनिवास बीबी भरोसा के दौड़ मैराथन प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वहीं इसके बाद वह दोपहर 2 बजे मुंगेली में भारत जोड़ा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: गुलाबी ठंड की दस्तक, भोपाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम

Advertisment

Cloud Brust: आखिर क्यों फटते हैं बादल, जाने इसके पीछे की वजह

Peaceful Places In Bhopal: भोपाल में शांति से बैठ कर लेना है मौसम का आनंद, तो जरूर जाएँ इन 4 जगहों पर

Most Expensive Minerals: कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा मिनरल, सोने और प्लेटिनम इसके आगे लगते है सस्ते

Aaj Ka Panchang: गुरुवार को रहेगा वरियान योग, ये है शुभ काम करने का शुभ मुहूर्त

रायपुर  न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, LPG सिलेंडर दाम, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, सीएम बघेल, प्रियंका गांधी, Raipur News, Chhattisgarh News, LPG Cylinder Price, Chhattisgarh Election 2023, CM Baghel, Priyanka Gandhi

CM Baghel raipur news chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज Priyanka Gandhi" LPG cylinder price प्रियंका गांधी Chhattisgarh Election 2023 सीएम बघेल छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 रायपुर  न्यूज LPG सिलेंडर दाम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें