Advertisment

Ratan tata love story: प्यार किया पर नहीं की शादी, जानिए क्यों अधूरी रही रतन टाटा की प्रेम कहानी?

Ratan tata की अधूरी प्रेम कहानी, GIRLFRIEND को छोड़ भारत क्यों लौटे रतन टाटा, जानें क्यों नहीं हो सकी उनकी शादी?

author-image
Bansal news
Ratan tata love story: प्यार किया पर नहीं की शादी, जानिए क्यों अधूरी रही रतन टाटा की प्रेम कहानी?

Ratan tata love story: देश के 'रतन' कहे जाने वाले भारत के उद्योगपति रतन टाटा (RATAN TATA) के पास सब कुछ था, बावजूद इसके उन्होंने अपना पूरा जीवन अकेले ही निकाल दिया। रतन टाटा के जीवन में केवल एक दुख था, इसका जिक्र उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान किया था। कर्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि अकेले रहना कैसा होता है आप नहीं जानते।

Advertisment

उद्योगपति रतन टाटा (RATAN TATA) 09 अक्टूबर 2024 को रात 11 बजे दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। रतन टाटा एक बड़े कारोबारी थे, रतन टाटा ने कारोबार के साथ-साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया है। हर कोई आज उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहता है, सभी जानना चाहते हैं कि रतन टाटा के परिवार में कौन-कौन हैं?

दरअसल, रतन टाटा ने अपने जीवन में कभी शादी नहीं की, उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की तरक्‍की और दूसरों के बारे में सोचते हुए गुजारा। वे केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों के लिए एक मिसाल हैं. अपनी सूझबूझ से रतन टाटा ने Tata Group को बुलंदियों पर पहुंचाया और टाटा ग्रुप को भारत का सबसे ज्‍यादा कंपनियों वाला ग्रुप बनाया। टाटा ग्रुप लगभग हर इंडस्ट्री में पैर जमाए हुए है। रतन टाटा ने अपने जीवन में कई कामयाबी हासिल की थी. लेकिन क्या आप रतन टाटा की प्रेम कहानी के बारे में जानते हैं?

रतन टाटा ने शेयर किया था दर्द

रतन टाटा को उनके जीवन में केवल एक ही दर्द था और वो दर्द था अकेलापन. इसका जिक्र खुद रतन टाटा ने किया था. अपने मैनेजर शांतनु नायडू के स्टार्टअप Goodfellows की ओपनिंग के दौरान रतन टाटा ने कहा था कि अकेले रहना कैसा होता है आप नहीं जानते? जब तक आप अकेले समय बिताने के लिए मजबूर नहीं होते तब तक आपको अकेलेपन का एहसास नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा था कि जब तक आप बूढ़े नहीं हो जाते तब तक किसी का मन नहीं होता बूढ़े होने का।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: भूल भुलैया 3 का ट्रेलर रिलीज, एक नहीं डबल मंजुलिका करेंगी रूह बाबा का सामना, देखें ट्रेलर

प्यार हुआ, पर नहीं हुई शादी

रतन टाटा ने अपने जीवन में कभी शादी नहीं की थी, लेकिन क्या आपको पता है उनकी भी एक अधूरी प्रेम कहानी रही. एक कंपनी में काम करने के दौरान लॉस एंजिल्स में रतन टाटा को प्यार हो गया था और वह उस लड़की से शादी भी करने वाले थे, तभी अचानक उनकी दादी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें वापस भारत लौटना पड़ा. रतन टाटा को लगा कि जिस महिला को वो प्‍यार करते हैं वह भी उनके साथ भारत आ जाएगी लेकिन रतन टाटा 1962 की भारत-चीन लड़ाई के चलते रतन टाटा के माता-पिता उस लड़की के भारत आने के पक्ष में नहीं थे जिसके चलते उनका रिश्‍ता टूट गया.'

इसके साथ ही उनकी एक और प्रेम कहानी रही आपको बता दें कि एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल कभी रतन टाटा से प्यार करती थीं और उन्हे अच्छा दोस्त मानती थीं। रतन टाटा की एक्स-गर्लफ्रेंड और खास दोस्त सिमी ग्रेवाल को भी रतन टाटा के निधन से बड़ा झटका लगा।। उनकी इस दोस्त ने 86 साल की उम्र में अचानक ही उन्हें अलविदा कह दिया।

Advertisment

https://twitter.com/Simi_Garewal/status/1844090170897059933

इंस्पिरेशनल थे Ratan Tata

रतन टाटा केवल एक बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि लोगों के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत भी थे. रतन टाटा अपने ग्रुप से जुड़े हर एक छोटे-बड़े कर्मचारी को अपना परिवार मानते थे और उनका ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे, इसके अलावा उन्हें जानवरों से, खासतौर पर स्ट्रे डॉग्स से बहुत लगाव था. वे कई Animal Shelters को दान किया करते थे. इसके अलावा वे किसी भी विपदा की स्थिति में हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे। मुंबई 26/11 अटैक हो या फिर Corona महामारी देश की जनता के लिए वो हमेशा खड़े रहे।

यह भी पढ़ें- Ratan Tata की आखिरी स्पीच हो रही वायरल, कंपकंपाती आवाज में PM Modi के सामने कही थी ये बात

love story Tata Group Ratan Tata Ratan Tata death Ratan Tata love story RATAN TATA DIED SIMI GAREWAL
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें