Advertisment

Love Triangle: लव ट्रायंगल में उलझा लड़का तो सिक्का उछालकर हुआ फैसला, बिल्कुल फिल्मी है शादी का दास्तां

Love Triangle: लव ट्रायंगल में उलझा लड़का तो सिक्का उछालकर हुआ फैसला, बिल्कुल फिल्मी है शादी का दास्तां love-triangle-the-boy-involved-in-the-love-triangle-decided-to-toss-the-coin-the-story-of-marriage-is-absolutely-filmy

author-image
Bansal News
Love Triangle: लव ट्रायंगल में उलझा लड़का तो सिक्का उछालकर हुआ फैसला, बिल्कुल फिल्मी है शादी का दास्तां

हासन। एक प्रेमी और दो प्रेमिकाएं, आपने ऐसी कहानियां फिल्मों में तो जरूर देखी होंगी। फिल्मों में ही देखा जाता है कि प्रेमी दो लड़कियों के साथ प्रेम में पड़ जाता है। इसके बाद जब बात शादी की आती है तो नाटकीय दृश्य दर्शकों को खूब गुदगुदाते हैं। अब ऐसा ही एक वास्तविक मामला कर्नाटक के हासन से सामने आया है। यहां एक लड़के को दो लड़कियों से प्रेम हो गया। इसके बाद की कहानी पूरी फिल्मी है। फिल्मी अंदाज की तरह ही तीनों के लव ट्रायंगल का खुलासा हुआ और फिर शादी का फैसला भी सिक्का उछालकर किया गया। अब इस लव ट्रायंगल के पूरे देश में चर्चे हो रहे हैं।

Advertisment

यह है पूरा मामला...
दरअसल यह पूरा मामला कर्नाटक राज्य के हासन जिले का है। हासन जिले में आने वाले सकलेशपुर के रहने वाले एक 27 वर्षीय लड़के की मुलाकात करीब एक साल पहले पास के ही गांव की एक लड़की से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इतना ही नहीं दोनों ने शादी करने का फैसला किया और साथ जीने मरने की कसमें खाईं। लेकिन दोनों की प्रेम कहानी थोड़े ही दिन आगे बढ़ी कि कहानी में एक नया मोड़ आया। अब लड़के की मुलाकात एक और अन्य लड़की से हुई। लड़के ने इस नई लड़की से भी दोस्ती की और दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों लड़कियों को एक-दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कहानी आगे बढ़ती रही और एक दिन इस चोरी का पर्दाफाश हो गया। दरअसल लड़के के घरवालों ने उसे प्रेमिका के साथ देख लिया। जब लड़का घर आया तो उसने घरवालों को पूरी बात बताई कि हम दोनों प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

हालांकि घरवाले इस शादी के खिलाफ थे और कहीं और रिश्ता कराने की सोचने लगे। लड़की की शादी की जानकारी जब लड़के की दूसरी प्रेमिका को मिली तो वह अपने परिजनों के साथ लड़के के घर पहुंच गई। वहीं पहली प्रेमिका भी अपने परिजनों के साथ लड़के के घर पहुंच गई। इसके बाद बवाल शुरू हुआ। तीनों परिवारों के बीच जब मामला नहीं सुलझ पाया तो पंचायत बिठाई गई। पंचायत में गांव के लोग शामिल हुए। लेकिन लड़का शादी का फैसला नहीं कर सका। इसके बाद दूसरी बार फिर पंचायत बिठाई गई। लेकिन लड़का तब भी यह निर्णय नहीं ले पाया कि वह किससे शादी करना चाहता है। इसके बाद लड़के की शादी का फैसला सिक्का उछालकर किया गया। सिक्का जिस लड़की की तरफ गया उसी के साथ लड़के की शादी होना तय हुआ है।

VD Sharma reached Alirajpur Madhya Pradesh VD Sharma Two Women Wanted To Marry Same Man Pradesh Breaking Hindi Panchayat Proposed Coin Toss MP Upchunav: By-election tours of leaders started MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Love Triangle News In Hindi love marriage News In hindi Karnataka News In Hindi Hindi News Channel MP election in mp Coin Toss For Love Triangle by-election
Advertisment
चैनल से जुड़ें