Advertisment

Love Jihad: मंदसौर में सामने आया लव जिहाद का मामला, शादी का झांसा देकर किया शोषण

Love Jihad: मंदसौर में सामने आया लव जिहाद का मामला, शादी का झांसा देकर किया शोषण love-jihad-case-surfaced-in-Mandsaur-exploited-by-pretending-to-marry

author-image
Bansal News
Love Jihad: मंदसौर में सामने आया लव जिहाद का मामला, शादी का झांसा देकर किया शोषण

मंदसौर। प्रदेश के मंदसौर जिले में लवजिहाद का पहला मामला सामने आया है। जिले के सुवासरा इलाके की 2 नाबालिग लड़कियों को 2 युवकों ने बिजनौर के चांदपुर इलाके में कैद कर रखा था। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लड़कियों छुड़ा लिया है। साथ ही एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां सुवासरा थाना क्षेत्र में रहती हैं। लड़कियों की रॉन्ग नंबर के जरिए आरोपी लड़कों से दोस्ती हुई थी। बाद में यह बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों आरोपियों ने खुद को हिंदू धर्म का बताया था। फिर शादी का झांसा देकर दोनों लड़कियों का शोषण करते रहे। उसके बाद दोनों आरोपियों ने लड़कियों का अपहरण कर लिया। 1 फरवरी को परिजनों ने लड़कियों को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Advertisment

दिल्ली में मिली थी लोकेशन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले लोकेशन तलाशी गई। मोबाइल के जरिए युवकों का लोकेशन दिल्ली में मिल रही थी। उसके बाद मंदसौर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची। इसके बाद आरोपी युवक का मोबाइल फोन स्विचऑफ आने लगा। जब मोबाइल दोबारा चालू हुआ तो लोकेशन यूपी के बिजनौर जिले स्थित चांदपुर की लोकेशन मिलने लगी। उसके बाद मंदसौर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस जब चांदपुर पहुंची तो दोनों लड़कियों को एक घर में कैद रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से लड़कियों को छुड़ा लिया है। इसके साथ ही एक आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी इरफान अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Bansal Group Bansal News Breaking News CG Breaking News bansal bhopal news bansal mp news bansal mp Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal bansal mp today news bansal news agwa first case first love jihad mamla kidnepping love jigad mandsor mandsor jila mandsor love jihad
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें