Advertisment

Lottery: दुनिया का सबसे लकी इंसान, दो दशक में बना 2 बड़े लॉटरी का मालिक

Lottery: दुनिया का सबसे लकी इंसान, दो दशक में बना 2 बड़े लॉटरी का मालिक Lottery: The world's luckiest person, the owner of 2 big lotteries in two decades nkp

author-image
Bansal Digital Desk
Lottery:  दुनिया का सबसे लकी इंसान, दो दशक में बना 2 बड़े लॉटरी का मालिक

Lottery: अगर आप यूट्यूब के दिवाने हैं और समय निकाल कर अपने फेवरेट कॉन्टेंट को देखना नहीं भुलते, तो आप भारत के इस बड़े यूट्यूबर को जरूर जानते होंगे। इनका नाम (Bhuvan Bam) है, भुवन यूट्यूब पर BB Ki Vines नाम से एक चैनल चलाते हैं और खबर लिखे जाने तक उनके पास 24.7 मिलियन लोगों का सबस्क्राइब काउंट है। आज कल उनके चैनल पर Dhindora नाम से एक खास सीरीज आ रही है। इस सीरीज को लौटरी और उसके आस-पास घटने वाली घटनाओं को लेकर फिल्माया गया है। दर्शक इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। सीरीज में लोग भुवन के पिता को लकी मैन मान रहे हैं। क्योंकि उनके नाम 11 करोड़ की लौटरी लगी है। लेकिन क्या आप जानते हैं असल जिंदगी में लौटरी का लकी मैन कौन है? चलिए आज हम आपको बताते हैं दुनिया के सबसे लकी इंसान के बारे में।

Advertisment

किस्मत इतनी अच्छी की खुद भी यकीन नहीं होता

भारत में एक कहावत है, 'समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता'। लेकिन अमेरिका के वर्जिनिया स्टटे में रहने वाले एल्विन कोपलैंड की किस्मत इतनी अच्छी है कि वो खुद भी इस पर यकीन नहीं करते। पिछले 20 वर्षों में एल्विन की किस्मत एक नहीं बल्कि दो बार बदली। दोनों बार उनके घर छप्पर फाड़ के पैसों की बारिश हुई। आइए जानते हैं ये बारिश कैसे हुई।

लॉटरी के शौकीन हैं एल्विन

दरअसल, Dhindora वेब सीरीज की तरह ही एल्विन 2 दशक में 2 बार लॉटरी जैकपॉट जीत चुके हैं। हाल ही में उनका 7.6 करोड़ का लॉटरी जैकपॉट लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एल्विन को लॉटरी खेलना काफी पसंद है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही 7-Eleven Store स्टोर से लॉटरी का एक टिकट लिया था। इसका ड्रॉ 4 दसंबर 2021 को हुआ। उन्होंने इस ड्रॉ के लिए शुरू के जिन 5 नंबरों का अनुमान लगाया था, वो एकदम सही निकले और इस तरह उनके नाम 1 मिलियन डॉलर का जैकपॉट लग गया। भारतीय रुपये में इसकी तुलना करें तो यह करीब 7.6 करोड़ रूपए होता है।

लॉटरी कंपनी के कर्मचारी भी हैरान थे

जैसे ही उन्हें पता चला कि उन्होंने इस रकम को जीत लिया है, बिना देर किए वे लॉटरी कंपनी के हेडक्वॉर्टर पहुंच गए। यह दूसरी बार था जब वह इस हेडक्वॉर्टर में पैसे लेने के लिए पहुंचे थे। उनके दोबारा देखकर वहां के स्टाफ भी हैरान हो गए। बता दें कि, एल्विन ने साल 2002 में भी 76 लाख रूपये का जैकपॉट जीता था। इस लॉटरी टिकट को भी उन्होंने 7-Eleven Store से ही खरीदा था। अब लोग उन्हें दुनिया का सबसे लकी इंसान मान रहे हैं।

Advertisment

वहीं भारत में लॉटरी की बात करें तो यहां केंद्रीय स्तर पर लॉटरी रेगुलेशन एक्ट (1998) लागू है। यानि ये एक्ट साफ तौर पर लॉटरी खेलने से प्रतिबंध लगता है। हालांकि इसमें कुछ छूट भी है। जैसे अगर राज्य सरकारें चाहे तो अपने यहां आधिकारिक तौर से लॉटरी चला सकती हैं, इसके लिए उन्हें कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं। जैसे-

1. कोई भी इनाम पहले से घोषित किसी नंबर या किसी एक सिंगल डिजिट के आधार पर नहीं दिया जाएगा।

2. राज्य सरकार को लॉटरी टिकट पर अपना लोगो लगाना होता है, ताकि इसकी वैधता साबित की जा सके।

Advertisment

3. राज्य सरकार लॉटरी के टिकट को या तो खुद बेचेगी या फिर रजिस्टर किए हुए डिस्ट्रीब्यबटर या एजेंट्स ही बेच सकेंगे।

4. लॉटरी के टिकटों की बिक्री से होने वाला पैसा राज्य के पब्लिक अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा।

5. सभी लॉटरियों के ड्रा राज्य सरकार ही कराएंगी। इसके अलावा और भी कुछ नियम हैं जिन्हें राज्य सरकार को फॉलो करना होता है।

Advertisment

भारत के इन राज्यों में लॉटरी को कानूनी मान्यता है

केरल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, वेस्ट बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, नागालैंड, और मिजोरम ये वो राज्य हैं जहां लॉटरी को कानूनी मान्यता है। अगर इन राज्यों के अलावा दूसरे राज्य के लोग इस लॉटरी में भाग लेना चाहते हैं तो कोई रोक नहीं है। लेकिन टिकट वेंडर लॉटरी के टिकट को दूसरे राज्य में जाकर नहीं बेच सकता। अगर दूसरे राज्य का व्यक्ति लॉटरी जीत जाता है तो उसे वहां जाकर ओरिजिनल टिकट और अपना आईडी प्रूफ देना होता है।

ऑनलाइन लॉटरी खेल सकते हैं या नहीं?

भारत में ऐसे कई साइट्स हैं जहां से आप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लॉटरी खेल सकते हैं। हालांकि ये सभी साइट्स वैध हैं, इसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता है। कई बार ऑनलाइन लॉटरी को लेकर फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। मान लिजिए आपने एक बैध साइट से लॉटरी खेला और जीत गए तो आपको लॉटरी क्लेम पर टैक्स भी देना होता है। क्योंकि इस पैसे को आपकी आय का हिस्सा माना जाता है।

भारी भरकम टैक्स

इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत लॉटरी या गेम शो में जीते किसी भी इनाम पर 30% टैक्स देना होता है। अगर ये रकम 10 लाख से ऊपर है तो इसपर सरचार्ज भी लगता है। यदि आप एक करोड़ की धनराशि जीतते हैं तो आपको इसपर 30 लाख रूपये का इनकम टैक्स देना होगा। साथ ही इसपर दस फीसद उपर से सरचार्ज भी कटेगा।

Advertisment
aajkal lottery result akshaya lottery akshaya lottery result akshaya lottery result today bhagyalaxmi lottery big ticket winner bodoland lottery bodoland lottery result bodoland lottery result today can i transfer lottery winnings to india chances of winning lottery in india check lotto ticket chetak lottery chetak result dear lottery dear lottery result dear lottery result 8pm today live dear lottery result today dear lottery result today 11.55 am dear lottery result today 4pm dear lottery result today 8pm dear lottery today dear morning result dear result dhan kesari lottery dhan kesari lottery result dhankesari live dhankesari result dhankesari result today dhankesari today gold lotto gold lotto results government lottery in india hariom lottery international lottery laws in india international lottery winners from india jackpot in jackpot lottery result jackpot result jackpot result today karunya lottery result karunya lottery result today karunya plus lottery result kerala state lottery result lottario keralalottery keralalotteryresult legal online lottery in india lottario winning numbers lottery chart lottery live lottery numbers lottery someone lottery ticket lottery winners lotterysambad lotto lotto check lotto india review lotto live lotto plus results lotto prediction lotto result today lotto result yesterday lotto results lotto today lotto winning numbers lotto247 lottoland india lottery lottosmile lucky day lotto lucky win lott malabar lottery result mhada lottery mhada lottery 2021 morning lottery result night lottery result nirmal lottery result nirmal lottery result today online lottery online lottery in india online lottery india without investment online lottery ticket booking in india play rajshree playwin online lottery india rajjo lottery rajya lottery rajya lottery result rs lotto satyam lottery sky lottery result state lottery sthree sakthi lottery result sthree sakthi lottery result today sunlot lottery result sunlot result sunlott sunlott result super lotto super lotto numbers super lotto winning numbers today dear lottery result today lottery today lottery result today lotto prediction today morning result win win lottery win win lottery result win win lottery result today winning lottery numbers winning numbers
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें