Advertisment

3D Print Home : अब इस नई टेक्नोलॉजी से बनाए 24 घंटे में घर, कीमत सिर्फ इतनी

3D Print Home : अब इस नई टेक्नोलॉजी से बनाए 24 घंटे में घर, कीमत सिर्फ इतनी Los Angeles azure startup company using recycled plastic to 3d print home vkj

author-image
Bansal News
3D Print Home : अब इस नई टेक्नोलॉजी से बनाए 24 घंटे में घर, कीमत सिर्फ इतनी

3D Print Home : महंगाई के इस दौर में घर बनाना सबसे महंगा हो गया है। घर बनाने के लिए बैंक लोन लेना भी चाहे तो वह भी अब महंगे हो गए है। लेकिन अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आप कम दाम में और वो भी महज 24 घंटे में अपना नया घर बनाकर तैयार कर सकते है। जी हां सुनने तो थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह सच है। दरअसल, आजकल रीसाइकिलेबल मटेरियल का चलन काफी बढ़ गया है, इसी के तहत अब आप नई टेक्नोलॉजी से 24 घंटे में अपना आलीशान घर बना सकते है।

Advertisment

नई टेक्नोलॉजी से बनाए घर

इन टेक्नोलॉजी से घर बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। एक स्टार्टअप कंपनी Azure ऐसी टेक्नोलॉजी लेकर आई है। जिससे आपक 24 घंटे में अपना घर तैयार कर सकते है। अब रिसाइकल से बन रहे प्लास्टिक का इस्तेमाल घर बनाने के लिए किया जा रहा है। अब 3डी प्रिंट के जरिए 24 घंटे में घर बनाकर तैयार किया जा सकता है। यह टेक्नोलॉजी लॉस एंजिल्स की स्टार्टअप कंपनी Azure लेकर आई है। कंपनी ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। यह कंपनी 3डी प्रिंट के जरिए प्लास्टिक से घर बनाने का काम कर रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी ने अपके नए घर की कीमत काफी कम रखी है।

कंपनी Azure ने अप्रैल में, रिसाइकल प्लास्टिक मटेरियल से बने 3डी प्रिंटेड बैकयार्ड स्टूडियो का उद्घाटन किया था। कंपनी Azure के अनुसार 3डी प्रिंट घर बनाने में प्लास्टिक की बोतले, बेस्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल करती है। कंपनी Azure ने दावा किया है कि घर ट्रेडिशनल बनाए जाने वाले घर से 70 परसेंट फास्ट और 30 परसेंट सस्ते होते हैं। कंपनी Azure के सीईओ ने कहा है कि वह अपने ग्राहकों और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम सस्टेनेबल प्रोडक्ट तैयार करें प्लास्टिक 3D प्रिटेंड स्टूडियो और एक्सेसरी ड्यूलिंग यूनिट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।

24 घंटे में घर तैयार

कंपनी Azure का दावा है कि वह 24 घंटे में घर बनाकर देती है। कंपनी ने छोटे फ्यूचरिस्टिक लुकिंग 120-स्क्वायर फुट के घर की कीमत केवल 24,900 डॉलर यानी करीब 20 लाख रुपये रखी है। इस घर में आपको एक सिंगल मिलेगा जिसे आप ऑफिस, या जिम के रूप में उपयोग में ला सकते है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें