Advertisment

Ravan Dahan: रावण भी हुआ हाईटेक, अट्टहास करते, धुआं उगलते इस रावण का भगवान राम करेंगे वध

Ravan Dahan: रावण भी हुआ हाईटेक, अट्टहास करते, धुआं उगलते इस रावण का भगवान राम करेंगे वध, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज पर.

author-image
Shyam Nandan
Ravan Dahan: रावण भी हुआ हाईटेक, अट्टहास करते, धुआं उगलते इस रावण का भगवान राम करेंगे वध

कोरबासे लक्ष्मण महंत की रिपोर्ट।

कोरबा। Ravan Dahan: कोरबा में इस वर्ष भी लाल मैदान में दशहरा पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार 110 फीट का रावण पुतला बनाया गया है। पिछले वर्ष इसकी उंचाई 100 फीट थी।

Advertisment

खास बात यह है कि ये रावण का लाल आंख दिखाते हुए, भगवान राम का युद्ध के लिए ललकारेगा। साथ ही अट्टहास करेगा, अपना सिर दोनों तरफ घुमाएगा और तलवार लहराएगा।

धुआं उगलता और अट्टहास करता हुआ रावण

इसमें मोटर लगा है, जिसके चलते ही रावण के सभी 10 सिर चारों ओर तरफ घूमने लगेगा। अट्टहास लगाने और दहाडऩे के साथ ही इसके मुंह से तेज धुंआ निकलेगा।

ravan-dahan-korba-news

यहां एक दिन पहले ही रावण को खड़ा कर दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अनेक स्थानों पर रावण दहन की परंपरा पिछले अनेक वर्षों से बनी हुई है। इस हाईटेक रावण को देखने के लिए आज हजारों की संख्या लोगों के लाल मैदान पहुंचेंगे।

Advertisment

कंपनी के स्क्रैप से तैयार होता पुतला

छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी के कोरबा पश्चिम परियोजना के लाल मैदान में इन दिनों रावण के पुतले को तैयार करने में लगे कंपनी के कर्मचारी राम इकबाल सिंह ने बताया कि इतना बड़ा पुतला सभी लोग मिलजुल कर तैयार करते हैं.

लेकिन, इसमें खर्च बहुत ही कम होता है। क्योंकि, अधिकांश स्क्रैप कंपनी का होता है और इसे तैयार करने वाले लोग भी हम ही होते हैं।

ravan-dahan-korba-news

हाईटेक तकनीक का हुआ है इस्तेमाल

राम इकबाल सिंह ने बताया कि इसको बनाने के लिए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो कि इसकी खासियत है।

Advertisment

इसको प्लांट के स्क्रैप से पाइप को वेल्डिंग करके एक दूसरे को जोड़ा गया है। लगभग 110 फीट ऊंचा यह रावण काफी शक्तिशाली और मजबूत है।

रावण दहन 39वां साल है यह

उन्होंने बताया कि यह 39वां वर्ष होगा, जब यहां रावण बनाने के साथ उसका दहन परंपरागत विधि-विधान से किया जाएगा।

अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से रावण का पुतला बनाया जा रहा है।

ravan-dahan-korba-news

हसदेव परियोजना के सौजन्य से बनता है पुतला

उन्होंने बताया कि हसदेव ताप विद्युत परियोजना के स्तर पर तैयार होने वाले रावण के इस पुतले की चर्चा दूर-दूर तक होती है।

Advertisment

दूर-दराज के इलाकों से काफी संख्या में लोग पुतला दहन देखने आते हैं। सीएसईबी दर्री के लाल मैदान का रावण इस साल भी खास रहेगा।

ये भी पढ़ें:

>> Kankali Mata Mandir: रायपुर का कंकाली माता मंदिर, साल में केवल एक दिन खुलते हैं इस मंदिर के पट

>> Weather Update Today: इन राज्यों में भारी बारिश की आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

>> Blood Less Heart Transplant: एशिया में पहली बार भारतीय डॉक्टरों का कमाल, मरीज को ब्लड चढ़ाए बिना हार्ट ट्रांसप्लांट, इस शहर में हुई कामयाब सर्जरी

>> Aaj Ka Panchang: मंगलवार को इतने रहेगा गण्ड योग, क्या आप कर पाएंगे शुभ काम, पढ़ें आज का पंचांग

>> Dussehra 2023 Wishes: दशहरा पर्व पर अपनों को भेजें ये संदेश, विजयदशमी का मनाएं जश्न

ravan dahan, korba ravan dahan, highteck ravan, korba samachar, korba news, cg news in hindi, हाईटेक रावण, रावण वध, राम रावण युद्ध

cg news in hindi korba news ravan dahan highteck ravan korba ravan dahan korba samachar राम रावण युद्ध रावण वध हाईटेक रावण
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें