Advertisment

Loneliest House In The World : दुनिया का सबसे अकेला घर, इतनी है घर की कीमत, चौंक जाएंगे आप

Loneliest House In The World : दुनिया का सबसे अकेला घर, इतनी है घर की कीमत, चौंक जाएंगे आप loneliest house in the world which is situated in usa island vkj

author-image
deepak
Loneliest House In The World : दुनिया का सबसे अकेला घर, इतनी है घर की कीमत, चौंक जाएंगे आप

Loneliest House In The World : आज हम आपको एक ऐसे घर के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया का सबसे अकेला घर है। इस घर की कीमत भी इतनी है कि आप जानकर चौंक जाएंगे। यह घर दुनिया का सबसे अकेला घर है। इसे बेचा जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि यह घर कोई महल नहीं है बल्कि इस घर में केवल एक रूम का ही घर है लेकिन इस घर को इतनी कीमत में बेंचा जा रहा है कि आप चौंक जाएंगे।

Advertisment

दरअसल, आज के समय में इंसान भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून के पल बिताने की तमन्ना रखता है। लोग सुकून पाने के लिए दुनिया में एकांत की तलाश करते है। ऐसा ही एक घर है जिसे दुनिया का सबसे अकेला घर कहा जाता है। क्योंकि ये घर शहर की व्यस्तता और भागमभाग से दूर एक आइलैंड पर बना है। इस आइलैंड पर केवल एक ही घर बना है। आइलैंड पर बने इस घर के आसपास कोई नहीं रहता है। इस घर में आपको हर वो सुखसविधाएं मिलेंगी जो इंसान चाहता है। लेकिन इसके लिए आपको मोटी रकम चुकानी होगी।

कहां है घर और क्या कीमत

आइलैंड पर बना ये घर संयुक्त राज्य अमेरिका में एकेडिया नेशनल पार्क और कनाडाई सीमा के बीच बसे एक डक लेजेस आइलैंड पर है। इस घर की कीमत की बात करें तो भारतीय रूपये में लगभग 2.5 करोड़ रुपए का है। यह दुनिया का सबसे अकेला घर है। इस घर को साल 2009 में 1.5 एकड़ जमीन पर बनाया गया था। इस घर के आजूबाजू में कोई घर नहीं बना है और न ही घर के आसपास कोई जानवर मिलेगा। इस आइलैंड का एरिया 6 हजार स्क्वायर मीटर है।

घर में नहीं है वॉशरूम

भले ही यह घर सारी सुख सुविधाओं से लैंस हो लेकिन इस घर में वॉशरूम नहीं है। इसके लिए आपको बाहर जाना होगा क्योंकि वॉशरूम घर के बाहर बनाया गया है। इस घर में मनोरंजन के लिए सिर्फ समुद्र की लहरें और ताजा हवा और हवा की आवाज मिलेगी। आइलैंड पर आपको चारो ओर शांति ही शांति मिलेगी।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें