Advertisment

Sukma Four Naxalite Surrender: 20 लाख के इनामी नक्‍सली ने डाले हथियार, दो महिला माओवादी ने भी किया सरेंडर

Sukma Four Naxalite Surrender: 20 लाख के इनामी नक्‍सली ने डाले हथियार, दो महिला माओवादी ने भी किया सरेंडर, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

author-image
Sanjeet Kumar
Sukma Four Naxalite Surrender: 20 लाख के इनामी नक्‍सली ने डाले हथियार, दो महिला माओवादी ने भी किया सरेंडर

   हाइलाइट्स

  • चार हार्डकोर नक्‍सलियों ने किया सरेंडर
  • डिप्‍टी कमांडर पर था 8 लाख का इनाम 
  • पुनर्वास नीति से मिलेगा सभी को लाभ
Advertisment

Sukma Four Naxalite Surrender: छत्‍तीसगढ़ सरकार नक्‍सलियों के खात्‍मे के लिए अभियान चला रही है। इसके साथ ही पुलिस बल के द्वारा भी लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत नक्‍सलियों का आत्‍मसमर्पण (Sukma Four Naxalite Surrender) कराया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रदेश में अब तक करीब 400 से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने सरेंडर कर नए जीवन की शुरुआत की है।

नक्‍सल विरोध अभियान और लोन वर्राटू अभियान के तहत सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा में 20 लाख के चार इनामी नक्‍सलियों ने सरेंडर किया है। इन नक्‍सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

Advertisment

   चारों नक्‍सलियों पर था इनाम

सुकमा में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। यहां 20 लाख के चार नक्‍सलियों ने सरेंडर (Sukma Four Naxalite Surrender) किया है। इसमें 2 महिला नक्‍सली भी शामिल हैं।

सभी नक्सलियों पर इनाम घोषित था। 8 लाख का 1नक्सली, 5-5 लाख के 2 नक्सली और 2 लाख का एक नक्सली ने सरेंडर किया है। इनामी 4 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

   कंपनी का डिप्‍टी कमांडर था देवा

पुलिस ने बताया कि सरेंडर (Sukma Four Naxalite Surrender) करने वाले 8 लाख के इनामी प्रमुख नक्‍सली कैलाश उर्फ कवासी देवा नक्सल संगठन कंपनी नंबर 10 में डिप्टी कमांडर था। सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। यह नक्सली जिले में कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे।

Advertisment

   पुनर्वास नीति से प्रेरित

सुरक्षाबलों के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण नक्सली सरेंडर (Sukma Four Naxalite Surrender) के लिए प्रेरित हो रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने सभी नक्‍सलियों का पुनर्वास जीवन के लिए स्‍वागत किया। वहीं सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ भी इन्‍हें दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Teacher Bharti Update: आत्‍मानंद स्‍कूल टीचर भर्ती के लिए बढ़ाए पद, यूजी-पीजी के नंबरों से बनेगी मेरिट

   हिंसक विचारधार से पाना चाहते थे छुटकारा

सरेंडर (Sukma Four Naxalite Surrender) करने के लिए आए नक्‍सलियों ने अपने अनुभव भी झासा किए। इस दौरान उन्‍होंने नक्सल संगठन की कई बातें और अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि नक्‍सल संगठन की हिंसक विचारधारा से वे परेशान थे।

Advertisment

इससे वे काफी समय से छुटकारा पाना चाहते थे और समाज की मुख्‍य धारा से जुड़ना चाहते थे। इसके बाद उन्‍होंने बड़ा निर्णय लिया और सरेंडर कर नए जीवन की शुरुआत की।

Advertisment
चैनल से जुड़ें