Advertisment

PM Modi Bhopal Speech: देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर बोले मोदी- लोकमाता ने हमें 'नागरिक देवो भवः' का मंत्र दिया

PM Modi Bhopal Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए कई विकास योजनाओं की घोषणा की और अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

author-image
Vikram Jain
PM Modi Bhopal Speech: देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर बोले मोदी- लोकमाता ने हमें 'नागरिक देवो भवः' का मंत्र दिया

PM Modi Bhopal Speech: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित 'महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने मध्य प्रदेश को विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही उन्‍होंने अहिल्‍याबाई होल्‍कर की प्रतिमा पर माल्‍यापर्ण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर समर्पित डाक टिकट और 300 रुपए का सिक्के को जारी किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी सरकार लोकमाता के दिए नागरिक देवो भव: के मंत्र पर चलकर काम कर रही है। आज ये गवर्नेंस का मंत्र है।

Advertisment

देवी अहिल्याबाई होल्कर का महान व्यक्तित्व

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में संबोधन देते हुए पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मातृशक्ति को प्रणाम किया। पीएम मोदी ने महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1928703800228872360

नागरिक देवो भव:... आज गवर्नेंस का मंत्र

पीएम मोदी ने कहा नागरिक देवो भवः, सुशासन का ये मंत्र लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने दिया। जो कुछ हमें मिला है वो हमें जनता द्वारा दिया गया है। हमारी सरकार इसी मंत्र पर चल रही है। इन्हीं मूल्यों पर काम कर रही है। आज सरकार की हर बड़ी योजना माताओंस बहन- बेटियों पर केंद्रित है। गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं। इनमें से अधिककर घर हमारी माताओं-बहनों के नाम हैं। कई माताएं-बहनें ऐसी हैं, जिनके नाम पर पहली बार कोई संपत्ति दर्ज हुई हैं। यानी वह पहली बार घर की मालकिन बनी हैं।

महेश्वरी साड़ी के लिए लगाए नए उद्योग

इस अवसर पर पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई के योगदान को याद करते हुए कहा कि- बहुत कम लोगों को पता होगा कि देवी अहिल्या बाई ने गुजरात के जूनागढ़ से कुछ कारीगरों को बुलाकर महेश्वर में बसाया, उन्हीं के हुनर से महेश्वरी साड़ियां दुनियाभर में मालवा की पहचान बनी। देवी अहिल्याबाई प्रतीक हैं कि जब इच्छा शक्ति होती है, दृढ़ प्रतिज्ञा होती है, तो परिस्थितियां कितनी ही विपरीत हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है।

Advertisment

हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थीं लोकमाता

लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना, कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थीं, उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1928715697841987621

भारतीय विरासत की बड़ी संरक्षक थीं अहिल्याबाई

साथ ही पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए महान प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने विचार रखते हुए आगे कहा कि देवी अहिल्या भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, मंदिरों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उनको संरक्षित करने का बीड़ा उठाया।

पीएम ने कहा कि 'मेरा सौभाग्य है, जिस काशी में लोकमाता ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे तो वहां आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी मिलेगी।'

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... PM Modi Bhopal Visit: इंदौर मेट्रो से शहर बना रहा नई पहचान, भोपाल मेट्रो का कार्य भी जल्द होगा पूरा-पीएम मोदी

अहिल्याबाई की बदौलत ही आज इंदौर की पहचान

पीएम मोदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई द्वारा हमेशा श्रेष्ठ प्रशासन पर बल दिया गया। इंदौर की सड़कों की दशा सुधारने, गरीबों और भूखों के लिए खाने की व्यवस्था करने के साथ-साथ शिक्षा पर भी काफी जोर दिया। अहिल्याबाई की बदौलत ही आज इंदौर की पहचान भारत के समृद्ध एवं विकसित शहरों में होती है। अहिल्याबाई होल्कर द्वारा सांस्कृतिक पुनरुत्थान पर हमेशा बल दिया गया और उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर पुनर्निर्माण करवाया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा रामेश्वरम मंदिर व लगभग हर तीर्थ पर धर्मशालाएं बनवाई गई।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

विंध्य को बड़ी सौगात: PM मोदी ने किया सतना एयरपोर्ट का शुभारंभ, महिलाओं ने भरी पहली उड़ान, जानें Airport की खास बातेंं

publive-image

Satna Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (31 मई) भोपाल के जंबूरी मैदान से दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रदेशभर से आई दो लाख से अधिक महिलाएं भी मौजूद थीं। अब इन दोनों हवाई अड्डों के चालू होने से मध्य प्रदेश के कई जिलों को बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा। दोनों एयरपोर्ट्स से अब क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Satna Airport Inauguration Regional Air Connectivity PM Modi speech on Devi Ahilyabai PM Modi Satna Airport Inauguration pm modi madhya pradesh visit pm modi bhopal visit history of Devi Ahilyabai Holkar Devi Ahilyabai Holkar postage stamp devi ahilyabai holkar 300th birth anniversary Devi Ahilyabai 300 Rupees coin Datia Airport Bhopal pm modi ahilyabai holkar
Advertisment
चैनल से जुड़ें