Advertisment

लोकेन सिंह मणिपुर कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

लोकेन सिंह मणिपुर कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

author-image
Bansal News
लोकेन सिंह मणिपुर कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शनिवार को लोकेन सिंह को अपनी मणिपुर इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकेन सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

Advertisment

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गोविनदास कोंथूजाम ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिस वजह से यह पद खाली था। वेणुगोपाल ने कहा कि स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक लोकेन सिंह अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। लोकेन सिंह इससे पहले तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे।

Manipur Congress Manipur Breaking News Manipur Breaking Loken singh Congress Breaking News Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें