Advertisment

Lokayukta Raid Rewa : 11 करोड़ बेनामी संपत्ति, महिला सरपंच निकली 30 गाड़ी की मालकिन..अफसर बंगला देख हैरान

author-image
Bansal News
Lokayukta Raid Rewa : 11 करोड़ बेनामी संपत्ति, महिला सरपंच निकली 30 गाड़ी की मालकिन..अफसर बंगला देख हैरान

रीवा। मध्यप्रदेश में धनकुबेरों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार महिला सरपंच की बेनामी संपति ने सबको चौका दिया। मध्यप्रदेश के रीवा जिले की ग्राम पंचायत बैजनाथ में महिला सरपंच के घर लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई के दौरान अभी तक 11 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त पुलिस ने रीवा जिले के बैजनाथ गांव की महिला सरपंच सुधा सिंह के यहां मंगलवार की सुबह से सरपंच के चार ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। महिला सरपंच के अब तक 2 आवास होने का पता चला है।

Advertisment

1 एकड़ क्षेत्र में आलीशान बंगला
बैजनाथ गांव में 1 एकड़ क्षेत्र में आलीशान बंगला बना है। इसमें स्वीमिंग पूल भी है। लोकायुक्त की टीम यह सब देख दंग रह गई। दूसरा घर गोड़हर स्थित शारदापुरम में है। दोनों जगह जांच चल रही है। सरपंच के नाम पर 2 क्रेशर प्लांट भी हैं। यहां भी जांच चल रही है। कार्रवाई में अब तक 30 वाहन भी मिले हैं। इनमें JCB, चैन माउंटेन मशीन, फोर व्हीलर आदि शामिल हैं। लोकायुक्त SP राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 4 ठिकानों पर अलग-अलग टीम कार्रवाई कर रही है। प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

 जेसीबी-डंपर सहित 30 गाड़ियों की मालकिन
शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला सरपंच सुधा सिंह 30 गाड़ियों की मालकिन हैं जिनमें जेसीबी व डंपर भी शामिल हैं। इसके अलावा चैन माउंटेन मशीन भी महिला सरपंच के पास होने की जानकारी मिली है। अभी तक प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक सरपंच सुधा सिंह के पास 11 करोड़ से भी ज्यादा की बेनामी संपत्ति होना सामने आया है। ये भी पता चला है कि कुछ संपत्ति सुधा सिंह ने अपने भाई के नाम पर खरीदी हुई है जिसके बारे में भी जांच चल रही है। सरपंच ने यह संपति कैसे जुटाई इसकी जांच चल रही है।

MP CG top news Breaking News MP Breaking News MP CG topnews 10 crore benami property aalisha bangla bansalnews bansalnews chhapemari rewa mp news in hindi mp news in hindi rewa lokayukta chapa rewa news mahila sarpanch ke ghar chapa sarpanch lokayukt Sudha Singh vigilance raid woman sarpanch
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें