Advertisment

पिपरिया की जनसभा में गरजे PM: कहा- मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां दूसरों की उम्मीद खत्म हो जाती है

Lok Sabha Chuanv 2024: पिपरिया की जनसभा में गरजे PM: कहा- मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां दूसरों की उम्मीद खत्म हो जाती है

author-image
Preetam Manjhi
पिपरिया की जनसभा में गरजे PM: कहा- मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां दूसरों की उम्मीद खत्म हो जाती है

हाइलाइट्स

  • पिपरिया में मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
  • कहा- विधानसभा चुनाव नें पूरे देश को चौंका दिया
  • कांग्रेस का शाही परिवार दे रहा धमकी- पीएम
Advertisment

Lok Sabha Chuanv 2024: प्रधानमंत्री मोदी आज एमपी के पिपरिया पहुंचे। जहां मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मप्र ने पूरे देश को चौंका दिया। नर्मदापुरम से जो लहर उठी, वो पूरे देश में फैल गई। इसके साथ ही कहा कि मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां से दूसरों की उम्मीद खत्म हो जाती है।

PM ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। बस देश को डराओ, घबराओ, आग फैलाओ।

आज देश में आग नहीं लगी। ये जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वह उनको अंदर से जलाती जा रही है।

Advertisment

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के लिए चुनावी सभा करने आए थे। आठ दिन के अंदर PM मोदी का मध्यप्रदेश में ये तीसरी दौरा था।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1779355898441265338

कांग्रेस नेता ओमप्रकाश रघुवंशी सभा में आए नजर

वहीं पिपरिया में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगते हुए नजर आ रहा है। आपको बता दें कि बीजेपी में कांग्रेस नेता ओमप्रकाश रघुवंशी शामिल हो सकते हैं। ओमप्रकाश रघुवंशी कांग्रेस के पूर्व राजस्व मंत्री के बेटे हैं। ओमप्रकाश रघुवंशी PM की सभा में बीजेपी के दुपट्टे के साथ नजर आए। साथ ही बीजेपी समर्थकों के साथ जिंदाबाद के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें: भोपाल में चिल्लर लेकर नामांकन भरने पहुंचा कैंडिडेट: 5 कर्मचारियों ने 1 घंटे में गिने 6 हजार के सिक्क

Advertisment

 पिपरिया के साथ छिंदवाड़ा को साधने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, PM मोदी की आज होने वाली सभा से छिंदवाड़ा को साधने की कोशिश भी बताई जा रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chuanv 2024) के पहले चरण की वोटिंग में पीएम मोदी की इस यात्रा का असर छिंदवाड़ा पर पड़ सकता है, क्योंकि पिपरिया, छिंदवाड़ा जिले की बॉर्डर से लगी हुई है।

इसके साथ ही छिंदवाड़ा के कार्यकर्ता और आम लोगो को पिपरिया जनसभा में बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें: नकुल vs बंटी की टक्कर: एक उपचुनाव छोड़ 73 सालों से कांग्रेस का कब्जा, जानें छिंदवाड़ा सीट का समीकरण

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें