/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Lok-Sabha-Elections-modi-cabinet-Nitish-Kumar-JDU-mp-bansal-news-digital.jpg)
Modi Cabinet: लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद NDA तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बड़ा सवाल ये है कि JDU-TDP के समर्थन वाली NDA सरकार में कौन-कौनसे सांसद मंत्री बनेंगे। JDU-TDP-BJP के बीच मंत्रालयों का बंटवारा किस तरह से होगा। सूत्रों के मुताबिक टीडीपी 3 मंत्रालय चाहती है। वहीं JDU बीजेपी के बराबर मंत्री पद मांग रही है। नीतीश कुमार अपने इन सांसदों को मंत्री बनने का मौका सकते हैं।
ललन सिंह
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-06-09-at-2.55.42-AM-859x483.jpeg)
बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव जीते ललन सिंह को नीतीश केंद्र की राजनीति के लिए भेज सकते हैं। ललन सिंह नीतीश के विश्वसनीय करीबी माने जाते हैं। उन्होंने आरजेडी की अनीता देवी के खिलाफ 80 हजार 870 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है।
देवेश चंद्र ठाकुर
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-06-09-at-2.57.02-AM-859x483.jpeg)
सीतामढ़ी लोकसभा सीट से चुनाव जीते देवेश चंद्र ठाकुर का नाम नीतीश कुमार मंत्री पद के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। देवेश राजपूत समाज से आते हैं और जातिगत समीकरण साधने के लिए वे बेहतर विकल्प हैं। देवेश ने आरजेडी के अर्जुन राय को 51 हजार 356 वोट से हराया है।
लवली आनंद
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-06-09-at-2.58.48-AM-859x483.jpeg)
बिहार की शिवहर लोकसभा सीट पर बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद ने चुनाव जीता है। लवली आनंद नीतीश के सामने राजपूत समाज से एक और चेहरा हैं जिन्हें वे मंत्री बनने का मौका दे सकते हैं। लवली 80 के दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने आरजेडी की रितु जायसवाल को 29 हजार 143 वोट से शिकस्त दी है।
राम नाथ ठाकुर
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Capturefred.jpg)
बिहार में अगर दलित-महादलित के समीकरण को देखा जाए तो कर्पूरी ठाकुर के बेटे राम नाथ ठाकुर का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है। राम नाथ ठाकुर जेडीयू से राज्यसभा सांसद हैं। नीतीश कुमार उनके लिए मंत्री पद मांग सकते हैं।
सुनील कुमार कुशवाहा
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Capturefedx.jpg)
बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से जेडीयू के सुनील कुमार कुशवाहा ने जीत दर्ज की। उन्होंने आरजेडी के दीपक यादव को 98 हजार 675 वोट से हराया। नीतीश कुमार सुनील को भी केंद्र की राजनीति करने का मौका दे सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ: इन विदेशी मेहमानों को बुलावा, इस बार के शपथ समारोह में ये होगा खास
कौशलेंद्र कुमार
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Capturevd.jpg)
नीतीश कुमार कौशलेंद्र कुमार का नाम मंत्री पद के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। कौशलेंद्र नीतीश की ही जाति कुर्मी समाज से आते हैं। उन्होंने नालंदा लोकसभा सीट पर 1 लाख 69 हजार 114 वोट से CPI (ML) के सौरभ को शिकस्त दी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us