Advertisment

Exit Poll Results 2024: ममता के गढ़ में BJP की दहाड़, जानें क्या कहते हैं दिल्ली, पंजाब, उड़िशा के आंकड़े

Exit Poll Results 2024: एक जून को लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी भारी सीटों से चुनाव जीत रही है

author-image
aman sharma
Exit Poll Results 2024: ममता के गढ़ में BJP की दहाड़, जानें क्या कहते हैं दिल्ली, पंजाब, उड़िशा के आंकड़े

Lok Sabha Election Exit Poll Results 2024: 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के साभी चरणों पर मतदान खत्म हो चुके हैं और अब मंगलवार 4 जून को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। जनता के मन मे सबसे बड़ा सवाल यह है कि केंद्र में एक बार फिर एनडीए की वापसी होगी या फिर I.N.D.I.A गठबंधन केंद्र की सरकार चलाएगी।

Advertisment

1 जून शाम को इसे लेकर एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल्स के अनुसार अधिकांश सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनाती नजर आ रही है तो वहीं इंडिया महागठबंधन के दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं।

अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होते हैं को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेते दिखाई देंगे। आइए आपको बताते हैं कि एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की क्या स्थिति है।

पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल

पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार बढ़ चढ़ कर मतदान मे हिस्सा लिया है। वहीं, बंगला को सीएम ममता बनर्जी का गढ़ माना जा रहा है। वहीं, पिछली बार लोकसभा चुनाव 2019 मे भी टीएमसी को बंगाल में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की थी।

Advertisment

वहीं, इस बार एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन पहले से बेहतर बताया गया है। अधिकतर एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी के पाले में टीएमसी से अधिक सीटें आती नजर आ रही हैं। एग्जिट पोल  के अनुसार इस बार बंगाल में भाजपा को 46 फीसदी, टीएमसी को 40 फीसदी, इंडिया ब्लॉक को 12 और अन्य को 2 फीसदी वोट प्रतिशत मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो ममता के गढ़ में बीजेपी सेंध लगाने कार्य करेगी।

दिल्ली में आप का नहीं खुलेगा खाता!

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा था। कांग्रेस ने दिल्ली में 2 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे तो वहीं, आप ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, में दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का यह फॉर्मूला पूरी तरह से फेल होता दिख रहा है।

कई एग्जिट पोल में बताया जा रहा है कि बीजेपी एक बार फिर दिल्ली में क्लीन स्वीप कर रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 6+ और कांग्रेस को 1+ सीट मिल सकती है, वहीं दिल्ली की सत्ता संभाल रही आप का खाता इस बार भी खुलना मुश्किल नजर आ रहा है।

Advertisment

पंजाब में AAP को मिल सकती हैं 2 सीटें

हैरानी की बात है कि जिस पार्टी ने दिल्ली में मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा था तो वहीं, पंजाब में दोनों पार्टियों की राहें अलग-अलग रहीं। कई एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा है कि इस बार पंजाब में झाड़ू इस बार चलती नजर नहीं आ रही है। इस बार पंजाब में बीजेपी को 4+ सीट, कांग्रेस को भी 4+ सीट और आम आदमी पार्टी को 2+ सीटें मिल सकती हैं।

ओडिशा में BJD को झटका

ओडिशा में हमेशा से ही क्षेत्रीय पार्टियां अपना दबदबा बनाए रखते हैं, जहां बीजेडी की सरकार है। वहीं, एग्जिट पोल के मुताबिक, नवीन पटनायक को इस बार लोकभा चुनाव में बड़ा झटका लग सकता है।

दरअसल, ओडिशा में एनडीए के खाते में 16 सीटें आने की संभावना है, जबकि BJD को सिर्फ 4 और इंडिया गठबंधन यहां पर सिर्फ 1 सीट पर जीतने में कामयाब हो सकती हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Monsoon Update: उत्तर भारत में मानसून दिलाएगा चिलचिलाती धूप से छुटकारा, केरल में बारिश से भूस्खलन और जलभराव की समस्या

ये भी पढ़ें- Train Accident: मालगाड़ी और यात्री ट्रेन में भीषण टक्कर, लोको पायलट समेत कई लोग घायल

Advertisment
चैनल से जुड़ें