Advertisment

Lok Sabha Election EVM Controversy: 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM होंगी चेक, कैंडिडेट्स की शिकायत पर EC का फैसला

Lok Sabha Election EVM Controversy: 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM होंगी चेक, कैंडिडेट्स की शिकायत पर EC का फैसला

author-image
BP Shrivastava
Lok Sabha Election EVM Controversy: 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM होंगी चेक, कैंडिडेट्स की शिकायत पर EC का फैसला

Lok Sabha Election EVM Controversy: लोकसभा चुनाव में ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी की शिकायतों पर चुनाव आयोग (EC) ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए हैं। इनमें हरियाणा-तमिलनाडु की 2-2 सीटें शामिल हैं, जबकि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीट है। इसके साथ ही 8 लोकसभा सीटों की 92 पोलिंग बूथों की EVM की जांच की जाएगी। इन 8 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों में जीत मिली है। वहीं, 3 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं।

Advertisment

इसके अलावा 3 विधानसभा सीटों की EVM की भी जांच के आदेश किए गए हैं। विधानसभा की 26 पोलिंग बूथों पर EVM में गड़बड़ी की भी आयोग जांच (Lok Sabha Election EVM Controversy) करेगा।

92 पोलिंग बूथों की EVM की जांच होगी

चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में EVM में गड़बड़ी की शिकायत के आठ आवेदन प्राप्त हुए।

इनमें ईवीएम की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। आयोग अब इन 8 सीटों के 92 पोलिंग बूथों पर इस्तेमाल हुई EVM की जांच करेगा।

Advertisment

इसके साथ ही आयोग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 3 विधानसभा सीटों की ईवीएम की जांच के भी आदेश दिए हैं। आयोग यहां के 26 पोलिंग बूथों पर EVM में गड़बड़ी की जांच (Lok Sabha Election EVM Controversy) करेगा।

हरियाणा की करनाल और फरीदाबाद सीट की EVM होगी चेक

चुनाव अयोग ने हरियाणा में करनाल और फरीदाबाद सीट की EVM चेक करवाने का फैसला लिया है।

इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी।

Advertisment

बाद में चुनाव आयोग में शिकायत (Lok Sabha Election EVM Controversy) भी की गई थी। करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर ईवीएम की जांच करने की मांग की थी।

वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की थी।

करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। करनाल से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराया।

Advertisment

अब वे मोदी कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं। वहीं, फरीदाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने कृष्ण पाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था।

यहां से उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को हराकर जीत हासिल की। गुर्जर भी मोदी कैबिनेट में तीसरी बार राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

महाराष्ट्र में अहमदनगर सीट के बीजेपी उम्मीदवार ने की ये मांग

महाराष्ट्र में अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले बीजेपी उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल ने ईवीएम माइक्रोकंट्रोलर के वेरिफिकेशन की मांग की थी।

उन्हें शरद पवार की पार्टी NCP के उम्मीदवार नीलेश लंके ने लगभग 29 हजार वोटों से हराया था।

तमिलनाडु की वेल्लोर सीट से बीजेपी कैंडिडेट ने की शिकायत

तमिलनाडु के वेल्लोर सीट से बीजेपी उम्मीदवार एसी शनमुगम ने EVM गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस सीट पर डीएमके के कथिर आनंद ने उन्हें 2.15 लाख वोटों से हराया था।

चुनाव आयोग यहां की 14 पोलिंग बूथों के ईवीएम की जांच करेगा। वहीं, इसी राज्य की विरुधुनगर सीट के 14 पोलिंग बूथों कीर ईवीएम की भी जांच होगी।

यहां कांग्रेस के मनिकम टैगोर बी ने डीएमडीके कैंडिडेट विजयप्रभाकरन वी को 4379 वोटों से हराया।

ये भी पढ़ें: NEET पर सियासत: राहुल बोले- पेपर लीक रोकना नहीं चाहती सरकार, शिक्षा मंत्री बोले- NTA हो या कोई और सख्‍त एक्शन लेंगे

आंध्र प्रदेश- तेलंगाना की इन सीटों की EVM की जांच भी होगी

आंध्र प्रदेश की विजयनगरम सीट से युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट बेलाना चन्द्रशेखर ने आयोग से शिकायत की थी।

उन्हें तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार अप्पलानायडू कालीसेटी ने 2.49 लाख वोटों से हराया।

इसी तरह तेलंगाना की जहीराबाद सीट पर आयोग 20 पोलिंग बूथों पर ईवीएम की जांच करेगा। यहां कांग्रेस के सुरेश कुमार शेटकर ने बीजेपी उम्मीदवार बीबी पाटिल को हराया।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें