Advertisment

Voter ID Cord: मतदाता सूची का पुनरीक्षण आज से शुरू; नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए इस दिन तक चलेगा विशेष अभियान

Voter ID Cord: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी शुरू कर दी है। मतदाता सूची में 22 जनवरी तक संशोधन किया जाएगा।

author-image
Bansal News
Voter ID Cord: मतदाता सूची का पुनरीक्षण आज से शुरू; नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए इस दिन तक चलेगा विशेष अभियान

भोपाल। Voter ID Cord: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर जानकारी दी है।

Advertisment

उन्‍होंने कहा, आज से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 13 और 20 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंग। इसके साथ ही वोटर सूची में नाम जुड़ने और हटने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।

संबंधित न्‍यूज- Citizenship Amendment Act: लोकसभा चुनावों से पहले लागू होगा सीएए, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी जानकारी

8 फरवरी को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन

राजने कहा कि, विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में लोकसभा चुनाव का अलग से टाइम टेबल तैयार किया गया है। वोटर लिस्‍ट की अंतिम सूची का प्रकाशन 8 फरवरी को किया जाएगा।

Advertisment

22 जनवरी तक होगा संशोधन

बात दें कि, 6 जनवरी से 22 जनवरी तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन लिए जाएंगे।

ऑनलाइन और ऑफलाइन भी कर सकेंगे आवेदन

उन्‍होंने कहा कि, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटवाने के लिए मतदाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन करे सकेंगे। राजन ने आगे कहा, ऐसे युवक-युवतियां जो, 1 अगस्त, 1 जुलाई और 1 अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर कर रहैं, वो भी आवेदन कर सकेंगे।

मप्र में हैं 5.59 करोड़ वोटर

उन्‍होंने कहा कि, मध्‍य प्रदेश में कुल 5 करोड़ 59 लाख 98 हजार 370 वोटर हैं, इसमें 2 करोड़ 87 लाख 90 हजार 967 पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 72 लाख 6 हजार 136 महिला मतदाता हैं। वहीं 1 हजार 267 थर्ड जेंडर और 75 हजार 326 सर्विस वोटर हैं। इसके अवाला 5 लाख 3 हजार 564 दिव्यांग मतदाता हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  

America-Alaska Airlines: हवा में अचानक टूटी प्लेन की खिड़की, फिर पायलट ने ऐसे बचाई 180 लोगों की जान

MP News: बदनावर में खेतों में घूम रहा नील गायों का झुंड, फसलें बर्बाद; किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Bastar Indigo Flight News: बस्तरवासियों के लिए अच्छी खबर, अप्रैल से इंडिगो देगा बस्तर में फ्लाइट सेवाएं

Advertisment

MP Bhopal News: अवैध रूप से चल रहे बालगृह से गायब हुई 26 बच्चियां मिली, एसपी ने दी जानकारी

CG News: साय सरकार का पहला बजट सत्र 5 फरवरी से होगा शुरु, चुनावी वादे पूरे करने पर फोकस

Election Commission MP news Lok sabha election 2024 Voter ID Cord Voter ID Cord news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें