Advertisment

Lok Sabha Election: 10 राज्यों की 96 सीटों पर 63% से ज्यादा वोटिंग, सबसे अधिक बंगाल ओर सबसे कम जम्मू-कश्मीर में मतदान

Lok Sabha Election Live: देश भर की 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। चौथे चरण के चुनाव में 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं

author-image
aman sharma
Lok Sabha Election: 10 राज्यों की 96 सीटों पर 63% से ज्यादा वोटिंग, सबसे अधिक बंगाल ओर सबसे कम जम्मू-कश्मीर में मतदान

Lok Sabha Election Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की वोटिंग सोमवार, 13 मई को पूरी हुई। 10 राज्यों की 96 सीटों पर हुई वोटिंग में 1717 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।

Advertisment

मतदान केा औसत 63.01% रहा। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 76.02% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 36.88% मतदान हुआ।

सोमवार को आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ।

आज आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई।

Advertisment

06:30 PM

देश में शाम पांच बजे तक 62% से ज्यादा मतदान, मध्य प्रदेश में 68.01 प्रतिशत वोटिंग

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में हो रहे मतदान में शाम 5 बजे तक 62 प्रतिशत से ज्यादा (62.31 प्रतिशत) मतदान हो चुका है।

सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 75.66 प्रतिशत मतदाता वोट कर चुके हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश में 68.04 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 68.01 प्रतिशत मतदाता शाम 5 बजे तक वोटिंग कर चुके हैं।

Advertisment

अन्य राज्यों में मतदान इस प्रकार रहा-

  • झारखंड में 63.14 %
  • ओडिशा में 62.96 %
  • तेलंगाना में 61.16%
  • उत्तर प्रदेश में 56.35%
  • बिहार में 54.14%
  • महाराष्ट्र में 52.49%
  • जम्मू कश्मीर में 35.75 प्रतिशत।

06:30PM

बिहार में 5 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 54.14 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर आज मतदान खत्म हो गया।

इस चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 5 बजे तक ओवर ऑल 54.14 फीसदी वोटिंग हुई।

Advertisment

जिसमें सबसे ज्यादा समस्तीपुर में 56.36 फीसदी, जबकि मुंगेर में सबसे कम 51.44% वोटिंग हुई है।

06:15 PM

काशी में मोदी का रोड शो शुरू, मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

publive-image

पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी में रोड शो शुरू हो गया है। रथ पर पीएम के साथ सीएम योगी मौजूद हैं।

बीएचयू से रोड शो शुरू हुआ, जो काशी विश्वनाथ मंदिर पर खत्म होगा। 6 किमी लंबा रोड शो करीब 5 घंटे तक चलेगा।

Advertisment

पीएम का रोड शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। रास्ते के दोनों ओर बड़ी तादाद में लोग खड़े हैं।

वहीं डमरू वादन, शहनाई वादन और शंखनाद से पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है।

बीएचयू से विश्वनाथ मंदिर तक 100 मंच बनाए गए हैं।

मतदान लाइव अपडेट

4:31PM

https://twitter.com/AHindinews/status/1789972763937001816

हैदराबाद, तेलंगाना: साउथ सुपर स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने मतदान किया।

Advertisment

4:20 PM

श्रीनगर में टूटा रिकॉर्ड

जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पर मतदान डाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में सोमवार को 25 साल का मतदान रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार, यहां दोपहर 3 बजे तक 29.93 फीसदी वोटिंग हुई है, जो कि पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा है।

3 बजे तक देश में वोटिंग प्रतिशत

https://twitter.com/ANI/status/1789972351414600104

आंध्र प्रदेश- 55.49
बिहार- 45.23
जम्मू एवं कश्मीर-29.93
झारखंड- 56.42
मध्य प्रदेश- 59.63
महाराष्ट्र- 48.35
ओडिशा- 52.91
तेलंगाना- 52.34
उत्तर प्रदेश- 48.41
पश्चिम बंगाल- 66.05

3:49 PM

चुनाव आयोग को मिली 1 हजार से ज्यादा शिकायतें

चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें अभी तक 1,088 शिकायतें मिल चुकी हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा शिकायत ईवीएम में खराबी और कार्यकर्ताओं को बूथ में एंट्री करने से रोकने के लिए आई है। वहीं, ओडिशा मे भी कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ियां पाईं गईं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी धल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ओडिशा से आयोग ने दो मतदान अधिकारियों को ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

3:35 PM

माधवी लता पर केस दर्ज

https://twitter.com/ani_digital/status/1789951483334496630

हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल वह एक महिला का वोटर आईडी कार्ड चेक करते हुए पाईं गईं थीं।

3:27 PM

यूपी के शाहजहांपुर के कुछ गांवों में मतदान का किया बहिष्कार

उत्तर प्रदेश में सड़कों और विकास कार्यों नहीं होने के कारण विरोध दर्ज कराते हुए शाहजहांपुर के कुछ गांवों में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। तो वहीं, पश्चिम बंगाल में ईवीएम में खराबी आई है।

2:00 PM

— ANI (@ANI) May 13, 2024


1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

आंध्र प्रदेश- 40.26%

बिहार- 34.44%

जम्मू-कश्मीर- 23.57%

झारखंड- 43.80%

मध्य प्रदेश- 48.52%

महाराष्ट्र- 30.85%

ओडिशा- 39.30%

तेलंगाना- 40.38%

उत्तर प्रदेश5 39.68%

पश्चिम बंगाल- 51.87%

12:50 PM

माधवी लता पहुंचीं पुलिस स्टेशन

https://twitter.com/ANI/status/1789915647247347853

हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार माधवी लता मंगलहाट पुलिस स्टेशन पहुंचीं। दरअसल पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।

12:42 PM

मीसा भारती ने पाटलिपुत्र से भरा नामांकन

https://twitter.com/ANI/status/1789904684062212520

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान उनके साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ ही तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। आपको बता दें कि इस सीट पर 1 जून को अंतिम चरण में वोटिंग होनी है।

12:03 PM

बिहार और बंगाल में वोटिंग के बीच हिंसा

बिहार के मुंगेर में वोटिंग के दौरान लोगों के बीच पथराव होने की खबर सामने आई है। मुंगेर के बूछ नंबर 145, 146 पर असामाजिक तत्वों ने मतदान पर्ची नहीं देने पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले शांत करवाने के लिए लाठीचार्ज किया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीजेपी और TMC समर्थकों पर स्टॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही बिहार के दरभंगा में कैंसप पीड़ित महिला को बेड पर मतदान केंद्र लाया गया है। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपना वोट डाला।

11:56 AM

— ANI (@ANI) May 13, 2024

11 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

आंध्र प्रदेश- 23.10%

बिहार- 22.54%

जम्मू कश्मीर- 14.94%

झारखंड- 27.40%

मध्य प्रदेश- 32.38%

महाराष्ट्र- 17.51%

ओडिशा- 23.28%

तेलंगाना- 24.31%

उत्तर प्रदेश- 27.12%

पश्चिम बंगाल- 32.78%

9:56 AM

— ANI (@ANI) May 13, 2024

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

कुल प्रतिशत : 10.35 %

मध्य प्रदेश : 14.97%

महाराष्ट्र : 6.45 %

ओडिशा: 9.23%

तेलंगाना: 9.51%

उत्तर प्रदेश : 11.67%

पश्चिम बंगाल: 15.24%

आंध्र प्रदेश: 09.05%

बिहार : 10.18%

जम्मू एवं कश्मीर : 5.07 %

झारखंड: 11.78%

9:07 AM

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में 115 साल की एक महिला ने वोट डाला है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है।

 8:55 AM

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने उज्जैन के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

https://twitter.com/ANI/status/1789856712171610119

 8:45 AM

AIMIM उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने परिवार के साथ मतदान किया। वोट देने के बाद उन्होंने देशवासियों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए, चाहे वह संसद का चुनाव हो या पंचायत का चुनाव, हमें हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी को गंभीरता से लेना चाहिए।

https://twitter.com/ANI/status/1789846335937536194

Advertisment
चैनल से जुड़ें