Advertisment

Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: 5 बजे तक देश में 56.68% मतदान हुआ; महाराष्ट्र में सबसे कम 48.66 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान जारी है। 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों वोटिंग है।

author-image
aman sharma
Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: 5 बजे तक देश में 56.68% मतदान हुआ; महाराष्ट्र में सबसे कम 48.66 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: देश में आज लोक सभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान जारी है। देश में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता 94,732 मतदान केंद्रों पर वोट डालकर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे. ओडिशा विधानसभा की बची 35 सीटों पर भी आज ही मतदान है।

Advertisment

पांचवें चरण की 49 लोकसभा सीटों पर कुल 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की 1-1 सीट पर वोटिंग होगी। पांचवें फेज में सबसे कम सीटों (49) पर मतदान होने जा रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक आज बिहार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोट डाले जाएंगे। पांचवें फेज में 9 लाख 47 हजार कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया का संचालन कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। पांचवें फेज में कुल 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।

इसमें 5409 वोटर थर्ड जेंडर हैं। इनमें से 100 साल या इससे ज्यादा आयु के 24,792 मतदाता हैं, जबकि 85 साल या इससे ज्यादा आयु के 7 लाख 81 हजार मतदाता हैं. सात लाख तीन हजार मतदाता दिव्यांग वोटर हैं।

Advertisment

पांचवें चरण की वोटिंग जारी शाम 5 बजे तक देश में 56.68% मतदान हुआ

  • बिहार-52.35 %
  • जम्मू कश्मीर-54.21%
  • झारखंड-61.90%
  • ओडिशा-60.55%
  • पश्चिम बंगाल- 73.00%
  • उत्तर प्रदेश- 55.80%
  • लद्दाख-67.26%
  • महाराष्ट्र- 48.66%

Lok Sabha Election 2024 Live Update

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक दोपहर 3 बजे तक 50.42% प्रतिशत मतदान हुआ।

  • बिहार- 45.33
  • जम्मू कश्मीर-44.90
  • झारखंड-53.90
  • ओडिशा-48.95
  • पश्चिम बंगाल- 62.72
  • उत्तर प्रदेश- 47.55
  • लद्दाख-61.26
  • महाराष्ट्र- 38.77
Advertisment

4. 30 PM

मुंबई में एश्वर्या राय बच्चन ने किया वोट

https://twitter.com/ANI/status/1792520087133704231

1:58 PM

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई में डाला वोट

https://twitter.com/ANI/status/1792459257914462267

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मुंबई की एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उनके साथ बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मौजूद थे। अर्जुन ने भी अपने मताअधिकार का उपयोग किया।

1:54 PM

जम्मू-कश्मीर के लोगों में जबरदस्त उत्साह

https://twitter.com/ani_digital/status/1792463720754647065

आम चुनाव को लेकर इस बार जम्मू कश्मीर की अवाम के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। लोग भारी संख्या में बारामूला पोलिंग बूथ पहुंचकर लोकतंत्र महापर्व में अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर वोटर्स की लंबी कतारें देखने को मिली।

राज्यों में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक दोपहर 1 बजे तक 36.73 फीसदी मतदान हुआ है।

Advertisment
  • बिहार - 34.62 फीसदी
  • जम्मू कश्मीर - 34.79 फीसदी
  • झारखंड - 41.89 फीसदी
  • लद्दाख - 52.02 फीसदी
  • महाराष्ट्र - 27.78 फीसदी
  • ओडिशा - 35.31 फीसदी
  • उत्तर प्रदेश - 39.55 फीसदी
  • पश्चिम बंगाल - 48.41 फीसदी

12:54 PM

गांव वालों के किया मतदान से इंकार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कौशांबी के सिराथू तहसील के हिसामपुर माड़ो गांव के हजारों ग्रामीणों ने मतदान करने से इनकार कर दिया है। लोगों की मांग है कि उनके गांव में जब तक पक्की सड़क बनने का प्रमाण नहीं देते वह मतदान नहीं करेंगे। गांव वालों को मनाने के लिए सिराथू एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव, सीडीओ कौशांबी डॉ. रवि किशोर सहित निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर व अन्य अधिकारी पहुंचे हैं।

12:24 PM

बीजेपी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

https://twitter.com/AHindinews/status/1792439566567092665

पश्चिम बंगाल में हुगली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बीजेपी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी ने बताया कि विवाद करने वाले लोग खुद को तृणमूल कांग्रेस का एजेंट बता रहे हैं और पोलिंग बूथ के अंदर बैठे हुए हैं। साथ ही उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं है।

11:58 AM

राज्यों में सुबह 11 बजे तक 23.66 प्रतिशत वोटिंग

  • बिहार - 21.11 फीसदी
  • जम्मू कश्मीर - 21.37 फीसदी
  • झारखंड - 26.18 फीसदी
  • लद्दाख - 27.87 फीसदी
  • महाराष्ट्र - 15.93 फीसदी
  • ओडिशा - 21.07 फीसदी
  • उत्तर प्रदेश - 27.76 फीसदी
  • पश्चिम बंगाल - 32.70 फीसदी

11:25 AM

लोकतंत्र के महापर्व में जरूर हिस्सा लें- रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने मुंबई में मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान के जरिए आपके पास अपने और अपने देश के भविष्य को लेकर फैसला करने का हक है। आपको जरूर मतदान करना चाहिए। मतदान करके आप इस महापर्व में हिस्सा लें।

https://twitter.com/ANI/status/1792428262100267128

10:25 AM

राजनाथ सिंह ने डाला वोट

रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने मतदान किया।

https://twitter.com/ANI/status/1792417692424736899

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने डाला वोट

10:25 AM

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के ठाणे में मतदान किया।

https://twitter.com/ANI/status/1792412781960188196

10:20 AM

राजनाथ सिंह मतदान के लिए लखनऊ रवाना

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मतदान करने के लिए लखनऊ के पोलिंग बूथ की ओर रवाना हो गए हैं। वह लखनऊ लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद और बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1792413095387930864

10:15 AM

शाहिद कपूर, परेश रावल ने किया मतदान

मुंबई में एक्टर शाहिद कपूर और परेश रावल ने मतदान किया। वहीं, सुनील शेट्टी ने बांद्रा में मत डाला।

https://twitter.com/ani_digital/status/1792406362900840624

9:42 AM

पांचवें चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान दर्ज़ किया गया।

  • बिहार 8.86%
  • जम्मू और कश्मीर 7.63%
  • झारखंड 11.68%
  • लद्दाख 10.51%
  • महाराष्ट्र 6.33%
  • ओडिशा 6.87%
  • पश्चिम बंगाल 15.35%
  • उत्तर प्रदेश 12.89%

9:42 AM

स्मृति ईरानी ने डाला वोट

https://twitter.com/ANI/status/1792405096858616181

भारतीय जनता पार्टी की सांसद और उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने मतदान करने के बाद कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैंने अपने गांव गोरीगंज में विकसित भारत के संकल्प के साथ मतदान किया। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे मतदान करें, अपना मत डालें। देश के भविष्य के प्रति यह हमारी जिम्मेदारी है।

9:38 AM

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बारामूला लोकसभा सीट पर पहुंचकर अपने मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जम्हूरियत में सबसे बड़ी चीज लोगों की आवाज है।

आवाज बुलंद करने का तरीका वोट है। मैं बारामूला के वोटर्स से अपील करता हूं कि वह बढ़-चढ़कर लोकसभा चुनाव में हिस्सा लें और अपने मत का इस्तेमाल करें।

https://twitter.com/ANI/status/1792395017514025264

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें