Advertisment

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: पीएम मोदी लगाएंगे सत्ता की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत के साथ देश में तीसरी बार NDA सरकार

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है। देश में किसकी सरकार बनेगी।

author-image
Rahul Garhwal
Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: पीएम मोदी लगाएंगे सत्ता की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत के साथ देश में तीसरी बार NDA सरकार

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: देश में लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण खत्म हो चुका है। इसके बाद अब तमाम सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। ये एग्जिट पोल 4 जून को आने वाले नतीजे का अनुमान लगा रहे हैं। एग्जिट पोल बता रहे हैं कि देश में किसकी सरकार बन सकती है। NDA और INDIA गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं।

Advertisment

एक्सिस माय इंडिया

  • NDA - 361-401
  • INDIA - 131-166
  • अन्य - 8-20

लोकसभा की 543 में से सभी सीटों पर एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए अलायंस को 361 से 401, इंडिया अलायंस को 131 से 166 सीट और अन्य दलों को 8 से 20 सीट मिलने की संभावना है।

टुडेज चाणक्य

  • NDA - 385-415
  • INDIA - 96-118
  • अन्य - 27-45

टुडेज चाणक्य ने NDA को 385 से 415 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 96 से 118 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 27 से 45 सीटें जा सकती हैं। टुडेज चाणक्य के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।

सी-वोटर

  • NDA - 353-383
  • INDIA - 152-182
  • अन्य - 4-12

सी-वोटर ने NDA को 353 से 383 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 152 से 182 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 4 से 12 सीटें जा सकती हैं। सी-वोटर के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।

Advertisment

CNX

  • NDA - 371-401
  • INDIA - 109-139
  • अन्य - 23-38

CNX ने NDA को 371 से 401 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 109 से 139 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 23 से 38 सीटें जा सकती हैं। CNX के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।

जन की बात

  • NDA - 377
  • INDIA - 151
  • अन्य - 15

जन की बात ने NDA को 377 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 151 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से में 15 सीटें आ सकती हैं। जन की बात के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।

PMARQ एग्जिट पोल

  • NDA - 359
  • INDIA - 154
  • अन्य - 30

PMARQ ने NDA को 359 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 154 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के हिस्से में 30 सीटें आएंगी। PMARQ के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।

Advertisment

MATRIZE

  • NDA - 353-368
  • INDIA - 118-133
  • अन्य - 43-48

MATRIZE ने NDA को 353 से 368 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 118 से 133 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के हिस्से में 43-48 सीटें आएंगी। MATRIZE के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।

D-DYNAMICS

  • NDA - 371
  • INDIA - 125
  • अन्य - 47

D-DYNAMICS ने NDA को 371 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 125 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के हिस्से में 47 सीटें आएंगी। D-DYNAMICS के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।

राज्यों में किस पार्टी को कितनी सीटें ( एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल )

मध्यप्रदेश

  • NDA - 28-29
  • INDIA - 0-1
  • अन्य - 0

मध्यप्रदेश में एग्जिट पोल के मुताबिक 2019 चुनाव के नतीजे रिपीट होने की संभावना है। बीजेपी को 28 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिखाई दे रही है। वहीं कुछ एजेंसियों के सर्वे के मुताबिक एक सीट भी कांग्रेस से छिन सकती है।

Advertisment

छत्तीसगढ़

  • NDA - 10-11
  • INDIA - 0-1
  • अन्य - 0

छत्तीसगढ़ में एक एग्जिट पोल 2019 चुनाव के नतीजे रिपीट होने की संभावना जता रहा है। कुछ में बीजेपी को 10-11 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।

दिल्ली

  • NDA - 6-7
  • INDIA - 0-1
  • अन्य - 0

महाराष्ट्र

  • NDA - 28-32
  • INDIA - 16-20
  • बीजेपी - 20-22
  • शिवसेना शिंदे गुट - 8-10
  • शिवसेना उद्धव ठाकरे - 9-11
  • NCP अजित पवार - 1-2
  • NCP शरद पवार - 3-5
  • कांग्रेस - 3-4

तमिलनाडु

  • NDA - 2-4
  • AIADMK - 0-2
  • INDIA - 33-37
  • अन्य - 0

कर्नाटक

  • NDA - 23-25
  • INDIA - 3-5
  • अन्य - 0

केरल

  • NDA - 2-3
  • UDF - 17-18
  • LDF - 0-1
  • अन्य - 0

बिहार

  • NDA - 29-33
  • INDIA - 7-10
  • अन्य - 0-2

झारखंड

  • NDA - 8-10
  • INDIA - 4-6
  • अन्य - 0

राजस्थान

  • NDA - 16-19
  • INDIA - 5-7
  • अन्य - 1-2

गुजरात

  • NDA - 25-26
  • INDIA - 0-1
  • अन्य - 0

गोवा

  • NDA - 1
  • INDIA - 1
  • अन्य - 0

हरियाणा

  • NDA - 6-8
  • INDIA - 2-4
  • अन्य - 0

पंजाब

  • NDA - 2-4
  • AAP - 0-2
  • CONGRESS - 7-9
  • SAD - 2-4
  • अन्य - 0-1

हिमाचल प्रदेश

  • NDA - 4
  • INDIA - 0
  • अन्य - 0

उत्तराखंड

  • NDA - 5
  • INDIA - 0
  • अन्य - 0

असम

  • NDA - 9-11
  • INDIA - 2-4
  • AIUDF - 0
  • अन्य - 0

पश्चिम बंगाल

  • बीजेपी - 26-31
  • TMC - 11-14
  • INDIA - 0-2

पश्चिम बंगाल में बड़े उलटफेर के आसार

एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में NDA को 46 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। बीजेपी को 5-6 फीसदी वोट ज्यादा मिलने की संभावना है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 40 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। बीजेपी को 26 से 31 और TMC को 11 से 14 सीटें मिल सकती हैं। ममता बनर्जी को 10 सीटों का नुकसान हो सकता है। INDIA को 0 से 2 सीटें मिलने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश

  • NDA - 21-23
  • INDIA - 0
  • YSRCP - 2-4
  • अन्य - 0

उड़ीसा

  • BJD - 0-2
  • NDA - 18-20
  • INDIA - 0-1
  • अन्य - 0

उत्तर प्रदेश

  • NDA - 64-67
  • INDIA - 8-12
  • अन्य - 0

उत्तर प्रदेश में एनडीए अलायंस को 49% वोट मिलने की संभावना है. वहीं इंडिया अलायांस को 39% वोट मिलने की संभावना है. 80 सीटों में से बीजेपी को 64से 67 सीट मिल सकती है. इंडिया अलायांस को 8 से 12 सीट मिलने का अनुमान है. जिसमें, कांग्रेस को एक से तीन सीट. अपना दल. आरएलडी और एसबीएसपी को तीन से पांच सीट, सपा और टीएमसी को 7 से 9 सीट मिलने की संभावना है.

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें