/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Lok-Sabha-Election-2024-Exit-Poll-How-accurate-were-the-exit-polls-in-2019-and-2014-bansal-news-digital-1.jpg)
Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण की वोटिंग आज शाम को खत्म हो जाएगी। मतदान खत्म होने के चंद घंटों बाद ही तमाम एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी करेंगे। ये एग्जिट पोल ये बताएंगे कि देश में किसी सरकार बनने वाली है। किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। एग्जिट पोल चुनाव के नतीजों का अनुमान लगाते हैं। आज एग्जिट पोल जारी होने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल कितने प्रतिशत सही साबित हुए थे।
2019 लोकसभा चुनाव रिजल्ट
- NDA - 353 सीटें
- UPA - 91 सीटें
2019 के एग्जिट पोल
इंडिया टुडे-एक्सिस - NDA को 352 सीटें और UPA को 93 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। एग्जिट पोल में NDA की सीटों का अनुमान 99.72 प्रतिशत सही साबित हुआ। UPA की सीटों का अनुमान 97.84 प्रतिशत सही साबित हुआ।
न्यूज 24 चाणक्य - NDA को 350 और UPA को 95 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। NDA की सीटों का अनुमान 99.15 प्रतिशत सही साबित हुआ। वहीं UPA की सीटों का अनुमान 95.78 प्रतिशत सही साबित हुआ।
न्यूज 18-EPSOS - NDA को 336 और UPA को 85 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। NDA की सीटों का अनुमान 95.18 प्रतिशत सही साबित हुआ। UPA की सीटों का अनुमान 93.40 प्रतिशत सही साबित हुआ।
टाइम्स नाउ-VMR - NDA को 306 और UPA को 132 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। NDA की सीटों का अनुमान 86.68 प्रतिशत सही साबित हुआ। वहीं UPA की सीटों का अनुमान 68.93 प्रतिशत सही साबित हुआ।
इंडिया टीवी-सी वोटर - NDA को 287 और UPA को 128 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। NDA की सीटों का अनुमान 81.30 प्रतिशत सही साबित हुआ। UPA की सीटों का अनुमान 71.09 प्रतिशत सही साबित हुआ।
2014 लोकसभा चुनाव रिजल्ट
- NDA - 336 सीटें
- UPA - 60 सीटें
न्यूज 24 चाणक्य - NDA को 340 और UPA को 70 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। NDA की सीटों का अनुमान 98.82 प्रतिशत सही साबित हुआ। UPA की सीटों का अनुमान 85.71 प्रतिशत सही साबित हुआ।
इंडिया टीवी-सी वोटर - NDA को 289 और UPA को 101 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। NDA की सीटों का अनुमान 86.01 प्रतिशत सही साबित हुआ। वहीं UPA की सीटों का अनुमान 59.40 प्रतिशत सही साबित हुआ।
CNN IBN-CSDS - NDA को 280 और UPA को 97 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। NDA की सीटों का अनुमान 83.33 प्रतिशत सही साबित हुआ। UPA की सीटों का अनुमान 61.85 प्रतिशत सही साबित हुआ।
ABP-NIELSEN - NDA को 274 और UPA को 97 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। NDA की सीटों का अनुमान 81.54 प्रतिशत सही साबित हुआ। वहीं UPA की सीटों का अनुमान 61.85 प्रतिशत सही साबित हुआ।
इंडिया टुडे-CICERO - NDA को 272 और UPA को 115 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। NDA की सीटों का अनुमान 80.95 प्रतिशत सही साबित हुआ। UPA की सीटों का अनुमान 52.17 प्रतिशत सही साबित हुआ।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें