Advertisment

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने CG में बची सीटों पर अब तक क्यों नहीं उतारे प्रत्याशी, कब सामने आएंगे सूरमाओं के फेस?

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी 24 के महासंग्राम में अपने सभी योद्धाओं को मैदान में उतारकर कांग्रेस पर वार कर रही है.

author-image
Harsh Verma
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने CG में बची सीटों पर अब तक क्यों नहीं उतारे प्रत्याशी, कब सामने आएंगे सूरमाओं के फेस?

   हाइलाइट्स

  • 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान बाकी
  • बीजेपी लिस्ट के देरी होने पर कस रही तंज
  • सचिन पायलट ने जल्द ही लिस्ट आने का किया दावा
Advertisment

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी 24 के महासंग्राम में अपने सभी योद्धाओं को मैदान में उतारकर कांग्रेस पर वार कर रही है. तो वहीं कांग्रेस अधूरी टीम को पूरा करने की जद्दोजहद में है. कांग्रेस अब तक बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर, कांकेर और रायगढ़ के मैदान में अपने रणबांकुरों को नहीं उतार पाई है. जिसपर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर तंज कस रही है.

   बृजमोहन अग्रवाल ने सचिन पायलट पर कसा तंज

[caption id="" align="alignnone" width="511"]publive-image रायपुर से बीजेपी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल[/caption]

रायपुर से बीजेपी के प्रत्याशी (Lok Sabha Election 2024) बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जो अपनी खुद की उड़ान नहीं भर पाए, वह छत्तीसगढ़ को उड़ाने के लिए आ रहे हैं. जो स्वयं लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है. वह दूसरों को लोकसभा चुनाव लड़वाने के लिए आ रहे हैं. 

Advertisment

छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पहले ही नकार दिया है. सचिन जी अब इन दियों में तेल नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि आपके पार्टी का कोई नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहता, आपकी मेहनत यहां बेकार जाएगी. मुझे लगता है कि आप जाकर राजस्थान में जाकर मेहनत करें तो ज्यादा अच्छा है. 

   जनता कांग्रेस से दूर जा चुकी है: डिप्टी सीएम

[caption id="" align="alignnone" width="516"]publive-image डिप्टी सीएम अरुण साव[/caption]

वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आज डरी और घबराई हुई है. कांग्रेस दिशाहीन और अनिर्णय की स्थिति में है. जनता कांग्रेस से दूर जा चुकी है. कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में जिस तरह से छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की, इसलिए कांग्रेस को प्रत्याशी (Lok Sabha Election 2024) नहीं मिल रहे हैं. कांग्रेस के टिकट पर कोई लड़ने को तैयार नहीं है. 

Advertisment

   पायलट ने जल्द ही लिस्ट आने का किया दावा

[caption id="" align="alignnone" width="525"]Image कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट[/caption]

इधर कांग्रेस की कश्मकश के बीच प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रणनीति बनाने में जुटें हैं. उन्होंने जल्द ही लिस्ट आने का दावा किया है. उन्होंने बिलासपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है, उनका प्रचार अच्छा चल रहा है. बहुत जल्द शेष 5 सीटों की औपचारिक घोषणा दिल्ली से होगी. 

यह भी पढें: Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की इन पांच सीटों पर कांग्रेस दिग्गजों पर लगाएगी दांव, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के नाम की चर्चा

Advertisment

छत्तीसगढ़ की सियासत में आजकल मुद्दों से ज्यादा कांग्रेस की लिस्ट की चर्चा है. बीजेपी इसको लेकर हमला बोल रही है. वहीं कांग्रेस जल्द आ जाएगी का राग गा रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कहां लटकी है लिस्ट? जैसे ही इसका जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़ में 24 के रण की रंगत और निखर कर सामने आएगी.

छत्तीसगढ़ के 5 सीटों पर फंसा पेंच

publive-image
कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार

प्रदेश के सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर, कांकेर और बस्तर सीट (Lok Sabha Election 2024) को लेकर पार्टी में मंथन का दौर जारी है. इन सीटों पर कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिन पर पार्टी दांव लगा सकती है. बस्तर से हरीश लखमा और दीपक बैज का नाम आगे चल रहा है. वहीं कांकेर से दीपक बैज और मोहन मरकाम के नाम की चर्चा है. बिलासपुर से टीएस सिंहदेव के नाम की चर्चा है. वहीं सरगुजा से पूर्व मंत्री अमरजीत भगत  का नाम आगे चल रहा है. रायगढ़ से लालजीत राठिया और चक्रधर सिदार के नाम पर चर्चा चल रहा है.

कांग्रेस दिग्गजों के दम पर 24 की जंग जीतना चाहती है. भूपेश बघेल बीजेपी के सीधे निशाने पर हैं. भूपेश बघेल के राजनांदगांव से चुनाव लड़ने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि वो पहले ये बताएं कि पाटन की जनता को क्यों धोखा दिया. जिस पर पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भूपेश बघेल लोकप्रिय नेता हैं. पूरा प्रदेश उन्हें जानता-पहचानता है. भूपेश बघेल लगातार राजनांदगांव से भावनात्मक रिश्ता जोड़कर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश में जुटे हैं.

Advertisment

   इन 5 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी

आपको बता दें कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. बीजेपी ने बस्तर से महेश कश्यप को टिकट दिया है. वहीं कांकेर से भोजराज नाग को अपना प्रत्याशी बनाया है. बिलासपुर से तोखन साहू को प्रत्याशी बनाया है.

बीजेपी ने सरगुजा से चिंतामणि महाराज को टिकट दिया है और रायगढ़ से राधेश्याम राठिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. अब कांग्रेस जिस भी नेता का नाम इन 5 सीटों पर फाइनल करती है, उन्हें बीजेपी के इन धुरंधरों से मुकाबला करना होगा.

    कांग्रेस ने 6 सीटों पर जारी की सूची

publive-image
लोकसभा के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी

कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (Congress Candidates List ) जारी कर दी है. जिसमें छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट दिया है.

Advertisment

वहीं कोरबा से ज्योत्सना महंत को उम्मीदवार बनाया है. जांजगीर से शिव डहरिया और रायपुर से विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है. महासमुंद से ताम्रध्वज साहू तो वहीं दुर्ग से राजेंद्र साहू को टिकट दिया गया है.

   6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों से भिड़ेंगे ये बीजेपी प्रत्याशी

राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और बीजेपी उम्मीदवार संतोष पांडेय के बीच मुकाबला होगा. तो वहीं रायपुर लोकसभा से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस के विकास उपाध्याय के बीच टक्कर होगा. कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत और बीजेपी उम्मीदवार सरोज पांडेय आमने-सामने होंगी.

कांग्रेस ने जांजगीर से शिव डहरिया को और बीजेपी ने कमलेश जांगड़े को टिकट दिया है. महासमुंद से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू और बीजेपी उम्मीदवार रूप कुमार चौधरी के बीच मुकाबला होगा. दुर्ग से कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को और बीजेपी ने विजय बघेल को टिकट दिया है.

Advertisment
चैनल से जुड़ें