/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Lok-Sabha-Election-2024-date-Announced.jpg)
Lok Sabha Election 2024 Date: 16 मार्च यानी शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो जाएगा।
चुनाव आयोग के ज्वाइंट डायरेक्टर मीडिया अजय चांडक की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार चुनाव की तारीखों का ऐलान 16 मार्च, शनिवार को दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।
https://twitter.com/SpokespersonECI/status/1768530836964393357
इसके बाद दोपहर 3 बजे आचार संहिता लागू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार छह से सात चरणों में लोकसभा चुनाव (Lok Sabh Election 2024 Date) होंगे।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1768514964950544546
कहां कितने चरण में होगा चुनाव
16 मार्च को दोपहर चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद से आचार संहिता (Lok Sabha Election Code of Conduct) लग जाएगी। जानकारी के अनुसार 6-7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।
जिसमें पहले चरण में दक्षिण भारत, दूसरे चरण में पश्चिम भारत, तीसरे चरण में उत्तर भारत, चौथे चरण में पूर्व भारत और पांचवे चरण में मध्य भारत में चुनाव किए जा सकते हैं।
चुनाव आयोग ने दी जानकारी
चुनाव आयोग (Election Commission) के ज्वाइंट डायरेक्टर मीडिया अजय चांडक (Ajay Chandkya) की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार चुनाव की तारीखों का ऐलान (Lok Sabha Election 2024 Date) 16 मार्च, शनिवार को दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा.
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/03/lok-sabha-2024-election-commision.jpg)
दिग्गजों की अदला- बदली जारी
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024 Date) नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे दिग्गजों की पार्टियों को अदला बदली जारी है। आज ही इंदौर के दिग्गज नेता ​पंकज ​सांघवी भी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। इसके पहले भी कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।
45 मिनट चली चुनाव आयोग की बैठक
आपको बता दें आज करीब 45 मिनट चुनाव आयोग (Election Commission) की बैठक चली। जिसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार एमपी में चुनाव (Lok Sabha Election 2024) एक ही चरण में हो सकता है। तो वहीं छत्तीसगढ़ में चुनाव 2 से 3 चरण में हो सकते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us