Advertisment

'भूपेश बघेल गोबर चोर': काग्रेस के पूर्व महामंत्री ने ही खोल दी पोल

Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस को बार-बार झटके लग रहे है।

author-image
Bansal news
'भूपेश बघेल गोबर चोर': काग्रेस के पूर्व महामंत्री ने ही खोल दी पोल

Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस को बार-बार झटके लग रहे है। कांग्रेस पार्टी के पार्षद, सरपंच, मेयर, जनपद उपाध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। अब तक कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला समेत दर्जनभर लोग शामिल हैं।

Advertisment

सत्ता का ऊंट करवट तो बदल रहा है और आरोपों का सिलसिला भी जारी है। लेकिन, इन आरोपों में सच क्या है इसको समझ पाना मुशकिल है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे करीबी नेता महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल तो गए पर कांग्रेस का दामन छोड़ते ही बघेल के खिलाफ बड़ा बयान भी देने लगे और बघेल पर घोटालों के आरोप भी लगा दिए। लेकिन चंद्रशेखर के पार्टी छोड़ते ही काग्रेस के जयघोष का स्वर धीमा सुनाई देने लगा है।

Lok Sabha Chunav 2024

छोड़ते ही काग्रेस के जयघोष का स्वर धीमा सुनाई देने लगा है। दरअसल कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में भाजपा द्वारा जनसभा का आयोजन किया जा रहा था। इस जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले थे। उनके आयोजन को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी थी। लेकिन, उनका दौरा रद्द हुआ तो, उनकी जगह एमपी के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय समेत,

Advertisment

कई नेता राजनांदगांव लोकसभा सीट (Lok Sabha Chunav 2024) के लिए भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे तो, भाजपा में शामिल होने के बाद चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

   क्यों महत्वपूर्ण है कबीरधाम जिला?

Lok Sabha Chunav 2024

कबीरधाम जिला राजनांदगांव लोकसभा सीट (Lok Sabha Chunav 2024) के तहत आता है। इस जिले में कवर्धा व पंडरिया विधानसभा हैं। इन दोनों सीटों में भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में दोनों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को लीड वोट दिलाने पार्टी के नेता लगे हुए हैं।

इस जिले में साढ़े 6 लाख मतदाता हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी पूरी तैयारी में लगी है। इस बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान में हैं। पार्टी के नेताओं की माने तो कबीरधाम जिले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे नेताओं को बुलाने की तैयारी है।

Advertisment

   चुनाव के बाद साय-साय होगा काम- सीएम साय

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों को धोखा दिया। कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ है। इनके कार्यकाल में तो गोबर तक को नहीं छोड़ा गया, गोबर घोटाला हुआ। यही कारण है कि भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है।

उन्होंने का कहा कि हमारे राज्य में मोदी की गारंटी पर काम किया जा रहा है। हमने जो वादा किया है, उसे पूरा कर रहे हैं। चुनाव के बाद भी साय-साय काम होगा। इस लोकसभा चुनाव में आप सबको कांग्रेस को बाय-बाय करना होगा। केन्द्र में फिर से मोदी सरकार को लाना है।

     भूपेश बघेल गोबर चोर

पूर्व महामंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की, भूपेश बघेल को गोबर चोर है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता ने तो चारा खाया था, लेकिन यहां के नेता ने गोबर खाया है। गोबर चोर के साथ उन्हें रहने में काफी दिक्कत थी, इसलिए उन्होने पार्टी छोड़ दी है।

Advertisment

यह भी देखें:- Lok Sabha Chunav 2024: दीपक सक्सेना की हुई BJP में एंट्री तो कमलनाथ ने भी दिखा दी अपनी ताकत!

Lok Sabha Chunav 2024: कमलनाथ के बाद अब दिग्विजय को BJP का झटका, इस समर्थक ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें