/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/hhhhhhhhhhhhhhhhh-1-1.jpg)
Lohri 2023: मकर संक्रांति से पहले लोहड़ी के त्योहार की देश भर में काफी खूब धूम है। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां के लोगों में इस खास पर्व को लेकर कुछ अलग तरह का ही उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि ये त्योहार इस साल 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। वैसे तो ये त्योहार पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है, लेकिन हरियाणा और पंजाब में इसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं पूरे देश में इस पर्व की धूम रहती है।
बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों ने नाचते-गाते उत्साह के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। देखें...
#WATCH मध्य प्रदेश: भोपाल में लोगों ने नाचते-गाते उत्साह के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। pic.twitter.com/IqY5gSVvxp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
तो वहीम तस्वीरें दिल्ली के रणजीत नगर से आ रही है जहां लोगों ने हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। देखें...
#WATCH दिल्ली के रणजीत नगर में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। pic.twitter.com/rl0F6GMi7Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर से भी तस्वीरें सामने आई है जहां लोगों ने उत्साह के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। देखें...
#WATCH उत्तर प्रदेश: कानपुर में लोगों ने उत्साह के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। pic.twitter.com/kHgX1TEwGx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
इसलिए मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार?
बता दें कि फसल की बुआई और उसकी कटाई के लिए मनाए जाने वाला त्योहार लोहड़ी है। खासतौर पर पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत की कई जगहों पर इस दिन नई फसल की पूजा की जाती है। फिर रात के समय लकड़ियों का ढेर लगाकर आग लगाते हैं और इसमें तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली डालते हैं। इस आग की परिक्रमा करते हुए पुरुष भांगड़ा और महिलाएं गिद्दा करती हैं। हर साल इसी तरह लोहड़ी का जश्न मनाया जाता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें