Advertisment

Lockdown : इस शहर में लगा लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश

author-image
deepak
Lockdown : इस शहर में लगा लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुजंरावाला में गुरुवार को हुए जानलेवा हमले के बाद सील कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने आदेश दिया है कि अगले आदेश तक इस्लामाबाद में लॉकडाउन रहेगा। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं पर रोक नहीं रहेगी। पानी की सप्लाई, राशन की सप्लाई और मेडिकल सेवाएं आदि जारी रहेंगी।

Advertisment

बता दें कि गुरुवार शाम को पाकिस्तान के गुजरांवाला में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस दौरान इमरान खान के पैर में गोली लग गई थी। उनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद इमरान खान के समर्थकों में काफी रोष हैं। इमरान खान की पार्टी की तरफ से कहा गया है कि इमरान खान ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राना सनाउल्लाह और एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी का हाथ हमले के पीछे होने का शक जताया है।

publive-image

गौरतलब है कि इमरान खान और पीटीआई के अन्य नेताओं पर गुजरांवाला में पीटीआई के मार्च के दौरान फायरिंग के बाद देशभर के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। हमले में इमरान खान समेत पार्टी के कई नेताओं को गोली लगी है। एआरवाई न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई के मार्च के दौरान अल्लाहवाला चौक पर पीटीआई के स्वागत शिविर के पास एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में इमरान खान और पीटीआई के अन्य नेता घायल हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के बाद, देश भर के कई शहरों में इमरान खान की हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

पाकिस्तान न्यूज पाकिस्तान इस्लामाबाद लॉकडाउन इस्लामाबाद इमरान खान वीडियो लीक इमरान खान वीडियो इमरान खान फायरिंग इमरान खान पाकिस्तान इमरान खान पर हमला इमरान खान न्यूज़ इमरान खान Pakistan Lockdown In Islamabad Islamabad Sealed Islamabad Lockdown Imran Khan Shot imran khan political party imran khan news today hindi imran khan news Imran Khan Attack Gujranwala Firing On Imran Khan's March Attack On Imran Khan
Advertisment
चैनल से जुड़ें