Advertisment

Lockdown News: इस राज्य में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन,केवल जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी, सख्त हुए नियम

Lockdown News: इस राज्य में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन,केवल जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी, सख्त हुए नियम, Lockdown extended till June 1 in this state only essential services will continue

author-image
Shreya Bhatia
Lockdown News: इस राज्य में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन,केवल जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी, सख्त हुए नियम

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ओडिशा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने का एलान किया है। अब राज्य में 19 मई से 1 जून सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा वीकेंड पर यानी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा।

Advertisment

ओडिशा में इससे पहले पांच मई से 19 मई तक के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। हालांकि अब सरकार ने इसे 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया है. इस दौरान तमाम तरह की ज़रूरी सेवाएं जारी रहेंगी। ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ आने जाने की मंज़ूरी दी गई है। ज़रूरी सेवाओं से जुड़े संस्थानों को भी खोलने की इजाज़त होगी।

ओडिशा में आज आए 10 हज़ार से ज्यादा नए केस

ओडिशा में 5 मई से लॉकडाउन लागू है, बावजूद इसके वहां कोरोना के केस में कमी नहीं आ रही है। आज राज्य में 10,321 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,33,302 हो गयी है जबकि संक्रमण से 22 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या 2,357 हो गयी है। ओडिशा में इस वक्त एक्टिव मरीजों की संख्या 1,04,539 हो गई है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें